'दीवानी मस्तानी' दीपिका की खूबसूरती से आंखें नहीं फेर सकते रणवीर सिंह

'दीवानी मस्तानी' दीपिका की खूबसूरती से आंखें नहीं फेर सकते रणवीर सिंह

फिल्म बाजीराव मस्तानी के एक सीन में दीपिका पादुकोण (तस्वीर ट्विटर से)

मुंबई:

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में अपनी कथित प्रेमिका दीपिका पादुकोण के साथ नजर आएंगे।

रणवीर का कहना है कि वह आगामी ऐतिहासिक फिल्म के नए गाने 'दीवानी मस्तानी' में दीपिका से आंख नहीं हटा सकते। यह गीत 17 अक्टूबर को जारी हुआ, जिसमें मस्तानी (दीपिका) की खूबसूरती और प्रतिष्ठा का बखान किया गया है।

वहीं रणवीर ने शनिवार को ट्विटर पर गीत को लेकर अपने विचार साझा किए। यह गीत श्रेया घोषाल और गणेश चंदनशीवे द्वारा गाया गया है। रणवीर ने गीत से दीपिका की एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया, 'मैं 'बाजीराव मस्तानी' के किसी भी गीत से आंख नहीं फेर सकता।'


फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले' के साथ 18 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के बाद रणवीर और दीपिका एक साथ की दूसरी फिल्म है।
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी हैं।