विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2012

ब्रिटिश दौरा खत्म, चेरिल कोल जश्न के मूड में

ब्रिटिश दौरा खत्म, चेरिल कोल जश्न के मूड में
29-वर्षीय चेरिल कोल ने 10 शहरों की अपनी यह यात्रा 3 अक्टूबर को शुरू की थी, और अब दौरा खत्म होने के बाद वह अपने डांसर पुरुष मित्र ट्रे हॉलोवे के साथ काफी खुश व जश्न के मूड में दिखाई दीं...
लंदन: पॉप गायिका, गीत लेखिका, नर्तकी और रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट चेरिल कोल का ब्रिटेन दौरा समाप्त हो गया है, जहां वह अपनी सोलो म्यूज़िक एल्बम 'ए मिलियन लाइट्स' के प्रचार के लिए आई थीं...

29-वर्षीय चेरिल कोल ने 10 शहरों की अपनी यह यात्रा 3 अक्टूबर को शुरू की थी, और अब दौरा खत्म होने के बाद वह अपने डांसर पुरुष मित्र ट्रे हॉलोवे के साथ काफी खुश व जश्न के मूड में दिखाई दीं...

वेबसाइट दसन.को.यूके के अनुसार चेरिल कोल ने अपने आखिरी संगीत कार्यक्रम के दौरान दर्शकों से कहा, "न्यूकैसल, मैं यहां आकर बहुत खुश हूं... ये वही दिन हैं, जिनका मैं अपने पूरे दौरे पर बेसब्री से इंतजार कर रही थी..."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेरिल कोल, Cheryl Cole, ए मिलियन लाइट्स, A Million Lights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com