यह ख़बर 16 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

समलैंगिक विवाहों की समर्थक हैं चेरिल

समलैंगिक विवाहों की समर्थक हैं चेरिल

खास बातें

  • गायिका चेरिल कोल कहती हैं कि विवाह जीवनभर का बंधन होता है और उनका मानना है कि लोगों को अपनी लैंगिकता की परवाह किए बिना यह रिश्ता बनाना चाहिए।
लंदन:

गायिका चेरिल कोल कहती हैं कि विवाह जीवनभर का बंधन होता है और उनका मानना है कि लोगों को अपनी लैंगिकता की परवाह किए बिना यह रिश्ता बनाना चाहिए।

चेरिल का 2010 में अपने पति एश्ले से तलाक हो गया था। उन्होंने एश्ले के कई महिलाओं से संबंधों का खुलासा होने के बाद उन्हें छोड़ दिया था। वैसे चेरिल अब भी विवाह की संस्था में भरोसा करती हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक चेरिल कहती हैं, आप जानते हैं कि विवाह एक महिला-पुरुष के संबंध से ज्यादा बहुत कुछ है। यह जीवनभर का बंधन होता है, फिर चाहे यह संबंध समलैंगिकों के बीच हो या दो विपरीत लिंगियों के बीच। इससे विवाह में कोई फर्क नहीं पड़ता। विवाह के लिए सबसे जरूरी यह है कि आप जिस भी व्यक्ति से विवाह करें, उसे आप प्यार करते हों।