विज्ञापन
This Article is From Mar 12, 2013

जाने माने सिने कलाकार बीएम व्यास का निधन

जाने माने सिने कलाकार बीएम व्यास का निधन
मुंबई: वरिष्ठ सिने कलाकार बीएम व्यास का मुंबई में निधन हो गया। वह 93 वर्ष के थे।

मूलत चूरू जिले के रहने वाले बीएम व्यास ने तीन सौ से अधिक फिल्मों में अभिनय किया। वह एक कुशल गायक तथा रंगमंच के सफल कलाकार थे। 1961 में बनी फिल्म 'सम्पूर्ण रामायण' में व्यास द्वारा निभाए गए रावण के किरदार को सर्वाधिक पंसद किया गया।

व्यास ने ‘दो आंखे बारह हाथ’, ‘मां’, ‘दौलत की जंग’ जैसी फिल्मों में भी अपनी प्रभावी भूमिका निभाई। उन्होंने 90 के दशक में रूपहले पर्दे को अलविदा कह दिया। उनकी आखिरी सफल फिल्मों में से एक फिल्म ‘ओ डार्लिंग ये है इंडिया’ थी। जिसमें

शाहरुख खान और दीपा शाही प्रमुख भूमिका में थे।

बीएम व्यास के निधन की खबर सुनते ही बीकानेर में शोक की लहर फैल गई। अनेक साहित्यिक तथा सांस्कृतिक संगठनों ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BM Vyas, बीएम व्यास का निधन, बीएम व्यास