विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2017

'बरेली की बर्फी' बनीं कृति सेनन कर रही हैं 'ट्विस्‍ट क‍मरिया', आपने देखा यह नया गाना!

यह गाना एक शादी के भीतर का दिखाया गया है जिसमें कृति सेनन अपने मां बाप के साथ एंट्री लेती हैं. एंट्री के साथ ही 'बिट्टी' यानी कृति का बिंदाज अंदाज नजर आता है.

'बरेली की बर्फी' बनीं कृति सेनन कर रही हैं 'ट्विस्‍ट क‍मरिया', आपने देखा यह नया गाना!
नए गाने में नजर अा रहा है कृति का बिंदास लुक.
  • 'बरेली की बर्फी' का नया गाना 'ट्विस्‍ट कमरिया' रिलीज
  • नए गाने में सलवार सूट में ब्रेक डांस करती नजर आ रही हैं कृति
  • 'बरेली की बर्फी' 18 अगस्‍त को रिलीज हो रही है
नई दिल्‍ली: आयुष्‍मान खुरान, कृति सेनन और राजकुमार राव की आने वाली फिल्‍म 'बरेली की बर्फी' का दूसरा गाना रिलीज हो चुका है. 'ट्विस्‍ट कमरिया' टाइटल के साथ आए इस गाने में कृति सेनन बेहद अलग अंदाज में सलवार सूट में ब्रेक डांस करती नजर आ रही हैं. बरेली की स्‍पेशल बर्फी जैसी कृति इस अंदाज में काफी मजेदार नजर आ रही हैं. यह गाना एक शादी के भीतर का दिखाया गया है जिसमें कृति सेनन अपने मां बाप के साथ एंट्री लेती हैं. एंट्री के साथ ही 'बिट्टी' यानी कृति का बिंदाज अंदाज नजर आता है और वह शादी में डीजे पर डांस करती हैं. बिट्टी अपने बिंदास अंदाज में कुछ ऐसा डांस करती हैं कि सब देखते रह जाते हैं. कृति के साथ इस डीजे पर इसी स्‍टाइलिश अंदाज में नाचते हुए आप आयुष्‍मान खुराना को भी देखेंगे.

यह भी पढ़ें: 'Viral Photo:लीजा हेडन ने अपना फोटो शेयर कर ब्रेस्‍टफीडिंग का कुछ ऐसे दिया संदेश

'बरेली की बर्फी' के 'ट्विस्‍ट कमरिया' को हर्षदीप कौर, यस्‍सर देसाई, तनिष्‍क और अलतमश ने गाया है जबकि इस गाना का म्‍यूजिक तनिष्‍का और वायु ने मिलकर दिया है. इस गाने को लिखा भी इसी म्‍यूजिकल जोड़ी ने है. आप भी देखिए 'बरेली की बर्फी' का यह नया गाना.



यह भी पढ़ें:''PHOTOS : 'कैलेंडर गर्ल' रूही सिंह की बोल्ड तस्वीरें इंटरनेट पर हो रहीं वायरल

फिल्‍म की बात करें तो आयुष्मान खुराना और कृति सेनन की पिछली फिल्मों में ऑडियंस ने उन्हें मस्तीभरे अंदाज में देखा है. लेकिन 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', 'शाहिद' जैसी फिल्मों में सीरियस किरदार निभाकर मशहूर हुए राजकुमार राव को इस फिल्‍म में जबरदस्‍त अंदाज में नजर आने वाले हैं. हाल ही में इस फिल्‍म का पहला गाना 'स्‍वीटी तेरा ड्रामा' रिलीज हुआ, जिसमें कृति, आयुष्‍मान और राजकुमार तीनों मस्‍तीभरे अंदाज में थिरकते नजर आ रहे थे.

VIDEO: स्‍पॉटलाइट: मिलिए फिल्‍म 'जब हैरी मेट सेजल' की पूरी टीम से



बता दें कि 'बरेली की बर्फी' की कहानी 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी ने लिखी है जबकि फिल्‍म का निर्देशन उनकी पत्‍नी अश्विनी अय्यर कर रही हैं. अश्विनी इससे पहले फिल्‍म 'निल बटा सन्‍ना' का निर्देशन कर चुकी हैं. फिल्म 'बरेली की बर्फी' 18 अगस्त को रिलीज हो रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bareilly Ki Barfi, Ayushmann Khurana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com