अर्जुन कपूर संभाल सकते हैं 'खतरों के खिलाड़ी' की कमान...

अर्जुन कपूर संभाल सकते हैं 'खतरों के खिलाड़ी' की कमान...

अर्जुन कपूर (फाइल फोटो)

ख़बर है कि अभिनेता अर्जुन कपूर लोकप्रिय टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के नए सीजन को होस्ट कर सकते हैं। बताया जा रहा है की अर्जुन इस शो के लिए तैयार भी हैं। ख़तरनाक स्टंट से भरे इस मशहूर शो में छोटे और बड़े परदे के कलाकार हिस्सा लेते हैं और हैरत अंगेज़ एक्शन में भाग लेते हैं।
 
एक्शन हीरो की पहचान रखने वाले अभिनेता अक्षय कुमार इस शो को कई साल होस्ट कर चुके हैं। इसके बाद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी इस शो की सूत्रधार बन चुकी हैं। अपनी फिल्मों में ज़बरदस्त एक्शन दृश्यों को फिल्माने वाले निर्देशक रोहित शेट्टी भी बतौर होस्ट 'खतरों के खिलाड़ी' के साथ कई सीजन गुज़ार चुके हैं और अब हो सकता है कि अर्जुन कपूर आगे की कमान संभालें।

मज़ाकिया अंदाज़
 
हालांकि अर्जुन कपूर की गिनती फिट और एक्शन करने वाले अभिनेताओं में नहीं की जाती लेकिन बताया जा रहा है की अर्जुन के मज़ाकिया अंदाज़ की वजह से उन्हें इस स्टंट शो का होस्ट बनाया जा रहा है ताकि प्रतिभागियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन भी किया जा सके। देखना दिलचस्प होगा की अर्जुन को इस नई भूमिका में दर्शक पचा पाते हैं या नहीं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इससे पहले अर्जुन कपूर तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने यूट्यूब के लोकप्रिय चैनल AIB के रोस्ट कार्यक्रम में रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम पर कथित रूप से अश्लील और भद्दे विषय वस्तु के इस्तेमाल का आरोप लगाया गया था और कोर्ट ने अर्जुन समेत कुल 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था।