विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2015

फ़िल्म 'एनएच10' की सफलता के बाद अनुष्का के हौसले बुलंद

मुंबई : फ़िल्म 'एनएच10' की सफलता के बाद अभिनेत्री और निर्माता अनुष्का शर्मा के हौसले बुलंद हैं और अनुष्का ने दूसरी फ़िल्म के निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। अनुष्का की नई फ़िल्म की ख़ास बात ये है कि इसमें वो अभिनय नहीं करेंगी बल्कि सिर्फ निर्माता रहेंगी।

आम तौर पर बॉलीवुड के बड़े और मशहूर सितारे जब फ़िल्म निर्माता बनते हैं तब ज़्यादा तर होम प्रोडक्शन की फ़िल्म में वो खुद ही मुख्य भूमिका निभाते हैं। अनुष्का ने भी बतौर निर्माता अपनी पहली फ़िल्म 'एनएच10' में ऐसा ही किया था और खुद ही हीरोइन थीं, मगर अगली फ़िल्म में वो ऐसा नहीं कर रही हैं क्योंकि वो सिर्फ अपने लिए फ़िल्म का निर्माण करना नहीं चाहतीं।

बतौर निर्माता अनुष्का की अगली फ़िल्म का निर्देशन करेंगे अक्षत वर्मा। इससे पहले अक्षत हिट फ़िल्म 'डेल्ही बेली' की कहानी लिख चुके हैं। फिलहाल फ़िल्म की कास्टिंग पर काम चल रहा है। अनुष्का इस फ़िल्म में अभिनय तो नहीं कर रही हैं इसलिए देखना दिलचस्प होगा इसकी फ़िल्म की कास्टिंग भी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार के बाद करीना कपूर को मिला ये सम्मान, पहली बार किसी एक्ट्रेस के साथ हो रहा है ऐसा
फ़िल्म 'एनएच10' की सफलता के बाद अनुष्का के हौसले बुलंद
रजनीकांत को वो फिल्म, जो सात महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं हुई रिलीज
Next Article
रजनीकांत को वो फिल्म, जो सात महीने बाद भी ओटीटी पर नहीं हुई रिलीज
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com