विज्ञापन

भूमि पेडनेकर के बॉलीवुड में जाने के खिलाफ था परिवार, एक्ट्रेस ने बताई पूरे संघर्ष की कहानी

भूमि पेडनेकर ने बताया कि जब वह बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थीं तो फैमिली ने उनका साथ देने से मना कर दिया था.

भूमि पेडनेकर के बॉलीवुड में जाने के खिलाफ था परिवार, एक्ट्रेस ने बताई पूरे संघर्ष की कहानी
भूमि पेडनेकर के बॉलीवुड में जाने के खिलाफ था परिवार

भूमि पेडनेकर हाल ही में NDTV के खास कार्यक्रम मराठी मंच का हिस्सा बनीं. इस दौरान दिग्गज एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के साथ-साथ करियर को लेकर भी ढेर सारी बातें की. भूमि पेडनेकर ने एनडीटीवी के इस खास मंच पर खुलासा किया कि वह बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और उनकी फैमिली उनके इस सपने के खिलाफ थी. भूमि पेडनेकर ने बताया कि जब वह बॉलीवुड में संघर्ष कर रही थी तो फैमिली ने उनका साथ देने से मना कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: आईपीएल 2026 में आरसीबी ने हासिल की बड़ी जीत, अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली पर लुटाया प्यार, किया किस

क्या बोलीं एक्ट्रेस

भूमि पेडनेकर ने पूछा बॉलीवुड में आपका कोई गॉड फादर नहीं है, तो ऐसे में आपको अपनी पहचान बनाना कितना मुश्किल था. इस पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं 17 साल की थी जब मैंने फिल्में ज्वॉइन की. मैं बिहाइंड द कैमरा काम करती थी. मुझे पता ही नहीं था कि इस दुनिया में घुसते कैसे हैं. मुझे घर से अल्टीमेटम मिल गया था कि हम तुम्हारी कोई मदद नहीं कर सकते, क्योंकि यह दुनिया हम समझते हैं. मेरे घरवाली खुश नहीं थे कि मैं बॉलीवुड में जा रही हूं.' 

यश राज स्टूडियो ने दिया मौका

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'लेकिन बॉलीवुड खराब जगह नहीं है. बहुत सारे उदाहरण हैं जो इस बात को साबित कर सकते हैं. मैं बहुत सारे सपने लेकर इस इंडस्ट्री में घुस गई और मुझे यश राज स्टूडियो की तरफ से यह मौका मिला. मुझे खुद पर इतना यकीन था कि मैंने सोच लिया था कि मैं खुद पर इतना काम करूंगी कि कोई मुझे यह ना कह कहते कि आप खराब हो आप निकल जाओ.'

मिला बड़ा मौका

भूमि पेडनेकर ने कहा, 'लीड कलाकारों का एक ढांचा था, जिसमें मैं फिट नहीं बैठती थी. लेकिन भगवान फिर मुझे मौका दिया और मेरे पास एक ऐसी स्क्रिप्ट आई जिसमें मैं पूरी तरह से फिट बैठ रही थी. फिर मैंने दम लगाके हईशा से वो सारा ढांचा तोड़ा. इसलिए खुद पर भरोसा रखो. इस ब्रह्मांड की चीजों पर भरोसा रखो.' इसके अलावा भूमि पेडनेकर ने और भी ढेर सारी बातें की. 

लेखक के बारे में
img
आनंद कश्यप
Senior News Writer
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood, Entertainment, Bhumi Pednekar, Actress Bhumi Pednekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com