विज्ञापन
This Article is From Feb 10, 2015

विलेन की भूमिका में दिखेंगे अनुराग कश्यप

विलेन की भूमिका में दिखेंगे अनुराग कश्यप
अनुराग कश्यप की फाइल फोटो
मुंबई:

सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म में विलेन का किरदार निभाएंगे निर्माता निर्देशक अनुराग कश्यप। गजनी के निर्माता एआर मुरगदौस की महिला प्रधान इस फिल्म में सोनाक्षी एक्शन करती दिखेंगी।

सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में अनुराग भोजपुरी विलेन बनेंगे। न सिर्फ यह विलेन मूंछों को ताव देता दिखेगा बल्कि अगर कश्यप राज़ी हो गए तो इस किरदार के लिए वो अपना सर भी मुंडवाएंगे। कश्यप की माने तो फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें इस रोल के लिए अप्रोच किया। क्योंकि कश्यप को कहानी और रोल दोनों पसंद आए इसीलिए उन्होंने इस फिल्म के लिए मना नहीं किया।

फिल्म की शूटिंग मार्च के महीने में मुंबई में शुरू होगी। सोनाक्षी अभी से ही इस फिल्म के लिए वर्क शॉप्स का हिस्सा बन रही हैं। हाल ही में कश्यप फाराह ख़ान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में कैमियो करते दिखे थे।

इससे पहले वो साल 2011 में तिगमांशु धूलिया की फिल्म शागिर्द में दिखे थे। लगता है। निर्माता निर्देशकों का फिल्मों में विलेन बनने का प्रचलन सा चल पड़ा है। अनुराग कश्यप की ही फिल्म बॉम्बे वेल्वेट में करण जौहर भी एक विलेन के किरदार में दिखेंगे और अब बारी है खुद कश्यप की। देखना यह की डार्क सिनेमा बनाने वाले कश्यप पर्दे पर डार्क किरदार कितनी बखूबी से निभाते हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
सोनाक्षी सिन्हा, एआर मुरगदौस, Sonakshi Sinha, A R Murugdas, Anurag Kashyap, अनुराग कश्यप
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com