विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

First Look: अक्षय कुमार की 'पैडमैन' का फर्स्ट लुक रिलीज, क्या आपने देखा?

फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में स्वच्छ भारत के लिए लड़ाई लड़ने के बाद अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म में सैनिटरी पैड्स बनाते नजर आएंगे.

First Look: अक्षय कुमार की 'पैडमैन' का फर्स्ट लुक रिलीज, क्या आपने देखा?
'पैडमैन' अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी.
  • 'पैडमैन' के फर्स्ट लुक में साइकिल चलाते दिखे अक्षय कुमार
  • ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर जारी किया फिल्म का फर्स्ट लुक
  • अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी 'पैडमैन'
नई दिल्ली: अक्षय कुमार की फिल्में इन दिनों न सिर्फ संदेश लिए हुए बल्कि मनोरंजन भी भरपूर करती हैं. अभी 'टॉयलेटः एक प्रेम कथा' को रिलीज होना है जबकि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'पैडमैन' का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है. इस तस्वीर में अक्षय बिंदास अंदाज में हैं और वे साइकिल पर लंच बॉक्स के साथ दिख रहे हैं. फिल्म 'पैडमैन' को ट्विंकल खन्ना ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के डायरेक्टर आर. बाल्की हैं.

ये भी पढ़ें: टॉयलेट में क्या सोचते हैं अक्षय कुमार, बाथरूम का वीडियो शेयर कर किया ये खुलासा...ट्विंकल ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान भी कर दिया है. यह अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज होगी. फिल्म में सोनम कपूर और राधिका आप्टे हैं जबकि अमिताभ बच्चन इसमें कैमियो करेंगे.

ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा ने किया रूठे हुए 'मशहूर गुलाटी' को बर्थडे विश, ट्विटर पर आया ऐसा रिएक्शन​

फिल्म में अक्षय कुमार सैनिटरी पैड्स बनाते नजर आएंगे. यह किरदार रियल लाइफ में कोयम्बटूर के अरुणाचलम मुरुगनाथम से प्रेरित है, जिन्होंने सभी विरोधों का सामना करते हुए सबसे सस्ते सैनेटरी पैड्स बनाने का काम किया. दिलचप्स बात यह है कि, सामाजिक मुद्दों पर एक से बढ़कर एक फिल्में बॉलीवुड में बन चुकी हैं. लेकिन इस तरह के टॉपिक को फिल्मों में कम ही उठाया जाता है. सैनिटरी पैड का इश्यू इससे पहले 'फुल्लू' फिल्म में उठाया गया था, जो इसी साल रिलीज हुई है. 

VIDEO: 'रुस्तम' के लिए सम्मानित हुए अक्षय कुमार
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Padman, Akshay Kumar, Padman First Look, Twinkle Khanna, Sonam Kapoor, Radhika Apte, Bollywood News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com