विज्ञापन

स्टाइल में अव्वल हैं अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया, खूबसूरती में ट्विंकल खन्ना को देती हैं टक्कर, ग्रीन ड्रेस के इस लुक में जीता सबका दिल

Bollywood Celebrity Style: मामा अक्षय और मामी ट्विंकल खन्ना के साथ नज़र आई 27 साल की यह खूबसूरत हसीना अपना लुक बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखे हुए थी.

स्टाइल में अव्वल हैं अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया, खूबसूरती में ट्विंकल खन्ना को देती हैं टक्कर, ग्रीन ड्रेस के इस लुक में जीता सबका दिल
Ikkis Actress Simar Bhatia’s Clean-Chic Style

Bollywood Celebrity Style: इस बार खिलाड़ी नहीं, बल्कि उनकी भांजी सिमर भाटिया ने सबका दिल जीत लिया है. फिल्म 'इक्कीस' से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सिमर अपनी परफ़ॉर्मेंस को लेकर दर्शकों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. वहीं, हाल ही में एक इवेंट में स्पॉट होने के बाद वह दोबारा चर्चा में आ गई हैं. मामा अक्षय और मामी ट्विंकल खन्ना के साथ नज़र आई 27 साल की यह खूबसूरत हसीना अपना लुक बेहद सिंपल लेकिन स्टाइलिश रखे हुए थी.

Latest and Breaking News on NDTV

हाल ही में अक्षय, पत्नी ट्विंकल और भांजी सिमर के साथ वैरायटी मैगज़ीन के लॉन्च इवेंट में पहुंचे, जहां तीनों ने एक साथ खड़े होकर मीडिया के सामने पोज़ दिए.

अगर अक्षय और ट्विंकल के आउटफिट्स की बात करें, तो दोनों ने ब्लैक लुक में एक-दूसरे के साथ ट्विनिंग की, ट्विंकल ब्लैक ब्लेज़र के साथ कट-आउट स्कर्ट में दिखाई दीं, जबकि अक्षय ब्लैक ब्लेज़र और ट्राउज़र में नजर आए.

सिमर भाटिया का स्टाइलिश लुक

Latest and Breaking News on NDTV

इवेंट में पहुंचते ही सिमर का अंदाज़ सबसे अलग और आकर्षक लगा, उन्होंने चमकीले हरे रंग की एक ऐसी आउटफिट चुनी, जो सभी से बिल्कुल अलग थी, इस ड्रेस में डीप वी-नेक डिज़ाइन और मुलायम साटन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया था, जो चलते समय बेहद खूबसूरती से लहराता दिखाई दे रहा था. नेकलाइन और शोल्डर स्ट्रैप्स पर कोमल ग्रीन लेस की डिटेलिंग की गई थी, जिससे लुक में एक स्टाइलिश टच आ रहा था. कमर पर सादा साटन बेल्ट लगाई गई थी, जो फिटिंग को परफेक्ट फिनिश दे रही थी. वहीं स्कर्ट हिस्से में हल्का सा फ्लेयर जोड़कर इसे इस तरह डिजाइन किया गया था कि पूरा लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट दिख रहा था.

इस इवेंट के अलावा भी सिमर भाटिया अक्सर बहत खूबसूरत आउटफिट मे दिखती रहती हैं. उनके स्टाइल के चर्चे भी खूब होते है. सिमर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके लूकस को देखकर आप भी उन्हे फन बन जाएंगे. यह हम उनकी कुछ स्टाइलिश ड्रेस शेयर कर रहे हैं. इस तस्वीर को देखकर लगता है कि सिमर को ग्रीन कलर बहुत पसंद है. यह भी वे हरे रंग के ओवरकोट में दिख रही हैं, जिसे उन्होंने बहुत सुंदर तरीके से कैरी किया है शॉर्ट्स के साथ.

Latest and Breaking News on NDTV

क्योंकि लॉन्ग कोट में हाइट कम लगती है. इसलिए सिमर ने इस बात का पूरा ख्याल रखा है कि वे हिल्स पहनें, साथ ही कलर कंट्रास्ट के लिए उन्होंने हिल्स के रंग का भी ध्यान रखा है.  हिल्स नूड है, इससे उनकी लंबाई और ज्यादा दिख रही है

सिर्फ वेस्टर्न ही नहीं। सिमर इंडियन आउट्फिट मे भी कमाल लगती हैं. रेट्रो स्टाइल पोल्का डॉट साड़ी में, तो वो कहर ढा रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: दुनिया की सबसे महंगी भांग कौन-सी है? क्यों हिमाचल के इस छोटे से गांव में ही उग सकती है भांग की ये खास किस्म

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com