New Delhi:
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि वह चापलूसों को पंसद नहीं करते, जिसके कारण वह अभी भी फिल्म इंडस्ट्री में अच्छी स्थिति में बने हुए हैं। देवगन ने कहा, मैंने अपने करियर की शुरुआत से लेकर अभी तक अपने आसपास कभी भी चापलूसों को पसंद नहीं किया। मैंने अपने करियर में काफी उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी भी स्वयं को ऐसे लोगों की संगत में नहीं फंसाया, जो बाद में मेरा फायदा उठाएं। देवगन और इमरान हाशमी ने कॉमेडी फिल्म दिल तो बच्चा है जी एक बार फिर साथ-साथ काम किया है। इससे पहले दोनों वंस अपॉन ए टाइम इन मुम्बई में अभिनय किया था। देवगन की पिछले वर्ष तीन फिल्में हिट हुई थीं और इस वर्ष दिल तो बच्चा है जी की सफलता से अच्छी शुरुआत हुई है। अभिनेता ने कहा कि फिल्म में 40 वर्षीय एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाने के लिए दो बार नहीं सोचा, जो कार्यालय में अपने से 20 वर्ष छोटी उम्र की लड़की को पसंद करने लगता है। उन्होंने कहा, जब मधुर भंडारकर दिल तो बच्चा है जी का प्रस्ताव लेकर मेरे पास आए तो मैंने और कुमार मंगत ने उनके साथ सह-कलाकारों के बारे में चर्चा की। मधुर ने इमरान का नाम लिया। मैं भी इससे सहमत था।
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अजय देवगन, फिल्मी है, बॉलीवुड, सिनेमा