विज्ञापन
This Article is From May 19, 2017

बेटी के साथ आउटिंग पर निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन, आज कान के रेड कारपेट पर बिखेरेंगी जलवे

कान फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन फ्रांस के शहर कान पहुंच गई हैं. फेस्टिवल से पहले ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड किया.

बेटी के साथ आउटिंग पर निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन, आज कान के रेड कारपेट पर बिखेरेंगी जलवे
बेटी आराध्या के साथ आउटिंग पर निकलीं ऐश्वर्या राय बच्चन.
  • 19 और 20 मई को कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर दिखेंगी ऐश्वर्या.
  • फेस्टिवल से पहले बेटी आराध्या के साथ घूमने निकलीं ऐश्वर्या.
  • 16वी बार कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनीं ऐश्वर्या.
नई दिल्ली:
एक दो नहीं बल्कि कान के रेड कारपेट पर 43 वर्षीय ऐश्वर्या राय बच्चन 15 बार अपना जलवा दिखा चुकी हैं. अब 16वीं बार वे इसके रेड कारपेट पर उतरने को तैयार हैं. इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए गुरुवार को वे बेटी आराध्या के साथ फ्रांस के शहर कान पहुंच गई हैं. गुरुवार दोपहर ऐश्वर्या को बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया. मां-बेटी के यह जोड़ी होटल मार्टिनेज़ के बाहर निकलती नजर आई.
 


इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट पेंटसूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं. वहीं, 5 साल की आराध्या को क्यूट पिंक फ्लोरल ड्रेस में देखा गया. फोटोग्राफर्स को देख आराध्या पोज देती दिखाई दीं. बता दें, मुंबई एयरपोर्ट पर भी आराध्या ने फोटोग्राफर्स के लिए क्यूट पोज दिए थे.
 
aishwarya rai bachchan cannes film festival

कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस को प्रिजेंट कर रहीं ऐश्वर्या 19 और 20 मई को कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आएंगी. न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, "वह लॉरियल पेरिस ऑपन एयर सिनेमा के अंतर्गत फिल्म देवदास को 20 मई को पेश करेंगी." यह कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या का 16वां साल होगा. 2002 में पहली बार उन्होंने इसके रेड कारपेट पर 'देवदास' को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ पेश किया था.
 

 


17 मई को शुरू हुआ कान फिल्म फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा. इसके रेड कारपेट पर ऐश्वर्या के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी नजर आएंगी. दीपिका कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai, Cannes Film Festival 2017, Aaradhya Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com