विज्ञापन

ऐश्वर्या राय की मां संग 10 फोटो, हर एक में दिखती हैं मम्मी की परछाई, 7वीं पर कहेंगे- आज देखी ऐश से भी सुंदर महिला

Aishwarya Rai 10 photos with mother Vrinda Rai: ऐश्वर्या राय को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला कहा जाता है. लेकिन जब आप उनकी मां वृंदा राय को जवानी के दिनों में देख लेंगे तो ऐश्वर्या को भूल जाएंगे. हम आपको इस पोस्ट में ऐश्वर्या की मम्मी की 10 फोटो दिखाने जा रहे हैं.

ऐश्वर्या राय की मां संग 10 फोटो, हर एक में दिखती हैं मम्मी की परछाई, 7वीं पर कहेंगे- आज देखी ऐश से भी सुंदर महिला
Aishwarya Rai 10 Photos: ऐश्वर्या राय की मां संग 10 फोटो, मम्मी की परछाई हैं पूर्व मिस वर्ल्ड

Aishwarya Rai 10 photos with mother Vrinda Rai: ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही उम्र का आधा पड़ाव पूरा कर चुकी है, लेकिन उनकी सादगी भरी सुदंरता आज भी बरकरार है. 90 के दौर में तो ऐश्वर्या राय ने अपनी सुंदरता के आगे किसी एक्ट्रेस को आने नहीं दिया था. यह वही दौर था जब वह मिस वर्ल्ड बनी थीं और बॉलीवुड में आते ही छा गई थीं. 90 के दशक में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिसमें सलमान खान के साथ भी उनकी एक फिल्म शामिल है. अगर बात करें आज की तो अभी भी वह फिल्मों में एक्टिव हैं और साथ ही इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अपनी खूबसूरती का जलवा दिखाती रहती हैं. अब बात करेंगे ऐश्वर्या राय और उनकी मां के बारे में. मां-बेटी दोनों ही खूबसूरती में कम नहीं हैं. साथ ही देखेंगे ऐश और उनकी मां की वो 10 तस्वीरें जिनमें इनकी ब्यूटी बोलती है.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश्वर्या राय की मां का नाम ब्रिंदिया राय है, जिन्हें वृंदा राय भी कहते हैं. ऐश ने समय-समय पर मां के साथ अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी मां की खूबसूरती साफ झलकती है और ऐश बिल्कुल अपनी मां पर गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश्वर्या ने अपने बचपन की भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह अपना बर्थडे केक काटती नजर आ रही थीं. इस तस्वीर में ऐश की मां बेहत जवान हैं. ऐश्वर्या की जवानी के दिनों में अपनी मां जैसी थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश और उनकी मां की वायरल हुईं तस्वीरों में मां-बेटी की जोड़ी की क्यूटनेस साफ झलकती है. इसमें ऐश के मिस वर्ल्ड बनने की भी तस्वीरें हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश्वर्या के पिता कृष्णा राज राय तो नहीं रहे, लेकिन एक्ट्रेस आज भी अपनी मां के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. पहले की तरह आज भी लोग कहते हैं कि ऐश्वर्या अपनी मां पर ही गई  हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश और उनकी मां की तस्वीरों पर एक्ट्रेस के फैंस भी खूब प्यार लुटाते रहे हैं. कई तो यह तक कह चुके हैं. ऐश की मां अपने समय में बहुत खूबसूरत रही होंगी, तभी ऐश इतनी प्यारी हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश्वर्या राय एक साउथ इंडियन ब्यूटी हैं. उनका जन्म कर्नाटक के मैंगलोर में 1 नवंबर को हुआ था. ऐश ने साल 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके बाद बॉलीवुड में कदम रखा था.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: अनीता राज ने अपने 35 साल के बेटे को किया बर्थडे विश, फोटो देख हक्के-बक्के हुए फैंस, बोलीं- मेरा हैंडसम बेटा

बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था और उसी साल वह हिंदी सिनेमा में उतरी थीं. ऐश का डेब्यू ज्यादा शानदार तो नहीं रहा था, लेकिन कुछ सालों में वह स्टार बन गई थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

ऐश्वर्या राय ने साल 1997 में तमिल फिल्म इरुवर और हिंदी फिल्म और प्यार हो गया से इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. इसके दो साल बाद उन्हें पहली हिट फिल्म हम दिल दे चुके सनम मिली थी.

Latest and Breaking News on NDTV

धीरे-धीरे ऐश्वर्या राय ने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग का जलवा दिखाया और एक सुपरहिट एक्ट्रेस का टैग अपने नाम कर लिया. इस दौरान वह सलमान खान के साथ रिलेशनशिप में भी आईं.

Latest and Breaking News on NDTV

सलमान खान से रिश्ता टूटने के बाद वह विवेक ओबेरॉय संग चर्चा में रहीं और फिर उनसे भी उनका बेक्रअप हो गया. साल 2007 में उन्होंने को-एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी रचाई, जिससे उन्हें एक बेटी आराध्या है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com