विज्ञापन

ऐश्वर्या राय ने जब दिया था आराध्या को जन्म तो सलमान खान के दिल से निकली थी दुआ- उनके 11 बच्चे हों

आराध्या के जन्म के बाद मीडिया सलमान खान का रिएक्शन जानने को बेताब थी. पत्रकार हीना कुमावत ने ऐश्वर्या पर सीधा सवाल पूछने से इनकार कर दिया और चाचा बनने पर सवाल किया. लेकिन उन्हें मजेदार जवाब मिला.

ऐश्वर्या राय ने जब दिया था आराध्या को जन्म तो सलमान खान के दिल से निकली थी दुआ- उनके 11 बच्चे हों
ऐश्वर्या को क्या दुआ दे गए थे सलमान खान?
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कुछ रिश्ते भले खत्म हो जाते हैं. लेकिन उनसे जुड़ी बातें सालों तक सुनाई देती रहती हैं. सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी भी कुछ ऐसी ही है. उनके ब्रेकअप को लंबा समय बीत चुका है. फिर भी जब जब दोनों का नाम साथ आता है. खबरें सुर्खियां बन ही जाती हैं. ऐसा ही एक पुराना लेकिन चटपटा किस्सा फिर सामने आया है. जब ऐश्वर्या राय ने आराध्या को जन्म दिया. तब पूरा मीडिया ये जानना चाहता था कि इस पर सलमान खान का रिएक्शन क्या होगा.

सलमान खान के रिएक्शन के लिए बेचैन था मीडिया

साल 2011… ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन के घर नन्हीं आराध्या का जन्म हुआ. बच्चन परिवार में जश्न का माहौल था. लेकिन उसी समय दूसरी तरफ मीडिया की नजरें सलमान खान पर टिक गईं. हर चैनल जानना चाहता था कि सलमान क्या कहेंगे? पत्रकार हीना कुमावत ने हाल ही में खुलासा किया कि उस वक्त सलमान एक मोबाइल ब्रांड के प्रमोशन में इंटरव्यू दे रहे थे. न्यूज रूम से साफ निर्देश था कि ऐश्वर्या की डिलीवरी पर उनका रिएक्शन जरूर लेना है. हालांकि हीना ये सवाल पूछने को लेकर वह काफी कॉन्शियस थीं. उनका मानना था कि ऐश्वर्या अब शादीशुदा हैं और पुरानी बातों को कुरेदना सही नहीं. उन्होंने बड़ी समझदारी से रास्ता निकाला.

उसी दौरान सोहेल खान के घर भी बच्चा हुआ था. तो हीना ने मुस्कुराते हुए सलमान से पूछा कि चाचा बनने पर कैसा लग रहा है? सलमान ने भी अपने अंदाज में जवाब दिया कि चाचा नहीं, मामा भी बना हूं और दुआ करता हूं कि उनके 11 बच्चे हों. हालांकि सलमान खान ने कोई नाम नहीं लिया. उसके बाद भी उनके रिएक्शन को ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखा गया.

पुरानी मोहब्बत, नई जिंदगी

सलमान और ऐश्वर्या की लव स्टोरी 1999 में हम दिल दे चुके सनम के सेट से शुरू हुई थी. दोनों की जोड़ी रील और रियल लाइफ में छा गई थी. लेकिन 2002 में ये रिश्ता कड़वाहट के साथ खत्म हो गया. इसके बाद ऐश्वर्या ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की और अपनी नई दुनिया बसा ली.
अभिषेक कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि आराध्या उनकी जिंदगी का सेंटर है और ऐश्वर्या एक शानदार मां हैं. वो मानते हैं कि बेटी की परवरिश में ऐश्वर्या ने सबसे ज्यादा जिम्मेदारी निभाई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Aishwarya Rai, Salman Khan Love Story, Salman Khan Aishwarya Rai, Salman Khan Aishwarya Rai Breakup, Salman Khan News, Salman Khan Movies, Salman Khan Age, Salman Khan Girl Friends, Salman Khan Ex Girl Friends, Abhishek Bachchan, Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com