विज्ञापन
This Article is From May 12, 2017

संजय लीला भंसाली की अलग-अलग फिल्मों का हिस्सा बनेंगे प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन

डायरेक्टर रोहित रॉय की अपकमिंग रोमांटिक फिल्म में अभिषेक बच्चन नजर आ सकते हैं. रोहित ने बताया कि, प्रियंका चोपड़ा उनके साथ फिल्म नहीं कर रही हैं.

संजय लीला भंसाली की अलग-अलग फिल्मों का हिस्सा बनेंगे प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन
फिल्म 'दोस्ताना' के सीन में अभिषेक बच्चन और प्रियंका चोपड़ा.
  • संजय लीला भंसाली के दो प्रोजेक्ट्स से जुड़ेंगे अभिषेक और प्रियंका.
  • अभिषेक डायरेक्टर रोहित रॉय की रोमांटिक फिल्म में नजर आ सकते हैं.
  • प्रियंका-अभिषेक दोस्ताना, ब्लफमास्टर जैसी फिल्म में काम कर चुके हैं.
नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली के अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा प्रियंका चोपड़ा और अभिषेक बच्चन बनेंगे. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका भंसाली के साथ एक फिल्म कर रही हैं. हालांकि, इससे संजय बतौर प्रोड्यूसर या डायरेक्टर जुड़ेगे? इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. दूसरी ओर अभिषेक बच्चन भंसाली के साथ एक रोमांटिक फिल्म कर रहे हैं, जिसे रोहित रॉय डायरेक्ट करेंगे. पीटीआई को दिए इंटरव्यू में रोहित ने बताया, "कई मामलों पर मेरी अभिषेक से बात हो रही है. उन्होंने प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी दिखाई है. फिलहाल, कुछ भी तय नहीं है. प्रियंका मेरे साथ नहीं बल्कि वे भंसाली सर के साथ दूसरी फिल्म कर रही हैं."

प्रियंका और अभिषेक की जोड़ी ब्लफमास्टर (2005), द्रोणा (2008), दोस्ताना (2008) जैसी फिल्मों में जम चुकी है। आखिरी बार अभिषेक हाउसफुल 3 (2016) में नजर आए थे। वहीं, प्रियंका ने प्रकाश झा की फिल्म 'जय गंगाजल' में पुलिस ऑफिसर का किरदार बखूबी निभाया था।
 

बताते चलें कि अभिषेक ने फिल्ममेकर निशिकांत कामत की फिल्म साइन की है. पीटीआई से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, "अभिषेक को कहानी काफी पसंद आई और इसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी है. उन्होंने इससे पहले कभी भी थ्रिलर फिल्म में काम नहीं किया. फिल्म को लेकर कोई तैयारियों की जरुरत नहीं है. ऐसे में इसकी शूटिंग मई में शुरू होगी, इसके साल के आखिरी तक रिलीज होने की उम्मीद भी है. फिल्म की पूरी शूटिंग दो शेड्यूल में खत्म होगी."
 
 

Look of the day. @ulyanasergeenko @etro @cristinaehrlich #spring #summer

A post shared by Priyanka Chopra (@priyankachopra) on


दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा फिलहाल हॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'बेवॉच' के प्रमोशन में बिजी हैं. 2016 में यूएस में फिल्म और टीवी शो 'क्वांटिको' की शूटिंग में बिजी रहीं प्रियंका कुछ दिनों पहले भारत लौटी हैं. जल्द ही वे अपने नए प्रोजेक्ट्स की जानकारी देंगी.

(पीटीआई से इनपुट)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priyanka Chopra, Abhishek Bachchan, Sanjay Leela Bhansali, Rohit Roy, Priyanka Chopra Abhishek Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com