विज्ञापन

सेम टू सेम मम्मी ऐश्वर्या राय जैसी दिखने लगी हैं आराध्या, वैसा ही हेयर स्टाइल, वैसा ही अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरें देख कहेंगे छोटी ऐश्वर्या

आराध्या बच्चन बचपन से ही कैमरों की फेवरेट रही हैं. समय के साथ उनका स्टाइल भी काफी बदल गया है. क्यूट फ्रॉक्स और फ्रिंज हेयरकट से लेकर अब एलिगेंट आउटफिट्स और मैच्योर लुक तक 14 साल की आराध्या का फैशन ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है.

सेम टू सेम मम्मी ऐश्वर्या राय जैसी दिखने लगी हैं आराध्या, वैसा ही हेयर स्टाइल, वैसा ही अंदाज, लेटेस्ट तस्वीरें देख कहेंगे छोटी ऐश्वर्या
मां जैसी दिखने लगी हैं आराध्या बच्चन
Social Media
नई दिल्ली:

Aishwarya Rai Daughter: बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या बच्चन बचपन से ही कैमरों की फेवरेट रही हैं. 2011 में जन्मी आराध्या को लोग अक्सर उनकी मां के साथ एयरपोर्ट, इवेंट्स और फैमिली फंक्शन्स में देखते आए हैं. समय के साथ न सिर्फ उनकी उम्र बढ़ी है बल्कि उनका स्टाइल और कॉन्फिडेंस भी काफी बदल गया है. पहले जहां आराध्या सिंपल फ्रॉक्स और क्यूट हेयरस्टाइल में नजर आती थीं. वहीं अब 14 साल की उम्र में उनका फैशन सेंस काफी मैच्योर और एलिगेंट होता जा रहा है. हाल ही में एक वेडिंग फंक्शन में उनका नया लुक देखकर फैंस भी हैरान रह गए.

आराध्या का ग्लैमरस अवतार

हाल ही में बिजनेसमैन मुदित अडाणी और अनन्या दिवानजी के वेडिंग सेलिब्रेशन में आराध्या बच्चन अपने पेरेंट्स अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के साथ पहुंचीं. इस मौके पर उनका लुक काफी लाइमलाइट में रहा. आराध्या व्हाइट कलर के शिमरी आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने न्यूड लिपस्टिक और ब्लू आईलाइनर के साथ अपने मेकअप को सॉफ्ट और एलिगेंट रखा था.

यह भी पढ़ें: डेब्यू फिल्म में किया ऐसा सीन कि मंदाकिनी से होने लगी तुलना, एक्ट्रेस को आज भी है वो फिल्म साइन करने का पछतावा

Latest and Breaking News on NDTV

उनका हेयरस्टाइल भी खास था. आराध्या साइड पार्टेड ओपन वेवी हेयर्स में नजर आईं. जो बिल्कुल उनकी मम्मी ऐश्वर्या राय के स्टाइल से मिलता जुलता था. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में मां-बेटी की बॉन्डिंग भी साफ नजर आई. उनके नए अंदाज को देखकर कहा जा सकता है कि आराध्या धीरे धीरे अपनी मां की तरह ग्रेसफुल और स्टाइलिश बनती जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 को रिलीज से पहले देखने के लिए 3100 रुपये तक चुका रहे फैन्स, अब तक बिकीं एक लाख से ज्यादा टिकटें

बचपन से अब तक बदला अंदाज

अगर आराध्या के पुराने लुक्स पर नजर डालें तो उनका स्टाइल समय के साथ काफी बदला है. बचपन में वो ज्यादातर क्यूट फ्रॉक्स, हेयरबैंड और सिंपल स्ट्रेट बैंग्स वाले हेयरकट में नजर आती थीं. उनकी यही फ्रिंज हेयरस्टाइल कई सालों तक उनकी पहचान बनी रही. स्कूल इवेंट्स, फैमिली वेकेशन या फिर कांस फिल्म फेस्टिवल में मां के साथ उनकी मौजूदगी हमेशा चर्चा में रहती थी. जैसे-जैसे आराध्या बड़ी हो रही हैं उनके आउटफिट्स भी ज्यादा ट्रेंडी और स्टाइलिश होते जा रहे हैं. अब वो एथनिक ड्रेसेस, स्टाइलिश गाउन और सटल मेकअप में नजर आने लगी हैं.

लेखक के बारे में
img
उर्वशी नौटियाल
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aishwarya Rai Bachchan, Aaradhya Bachchan, Aaradhya, Abhishek Bachchan, Aaradhya Transformation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com