विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2017

तो इस वजह से IIFA 2017 में शामिल नहीं हुई थी आमिर खान की 'दंगल'

आईफा के आयोजकों के मुताबिक, "दंगल' ने प्रविष्टि नहीं भेजी. हमें 'दंगल' को इसका हिस्सा बनाकर खुशी होती."

तो इस वजह से IIFA 2017 में शामिल नहीं हुई थी आमिर खान की 'दंगल'
आमिर खान की 'दंगल' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी.
  • 'दंगल' ने प्रविष्टि नहीं भेजी : आईफा आयोजक
  • हमें 'दंगल' को IIFA का हिस्सा बनाकर खुशी होती : आयोजक
  • आईफा को 'इंटरनेशनल ड्रामा' बता चुके पहलाज निहलानी
नई दिल्ली: आईफा के आयोजकों का कहना है कि 'दंगल' के निर्माताओं ने 18वें 'आईफा वीकेंड' के लिए एंट्री नहीं भेजी. आईफा आयोजकों ने 'दंगल' और 'एयरलिफ्ट' जैसी शानदार फिल्मों को अपने नामांकन में नजरअंदाज करने के लिए की गई आलोचनाओं के जवाब में मंगलवार को यह कहा. पुरस्कार समारोह की विश्वसनीयता पर उठे सवालों और सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष पहलाज निहलानी द्वारा इसे एक 'इंटरनेशनल ड्रामा' करार दिए जाने के बाद आईफा आयोजकों ने एक बयान जारी किया.

विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के निर्देशक आंद्र टिमिन्स ने कहा, "आईफा में विभिन्न प्रोडक्शन हाउसों को फॉर्म भेजे जाते हैं. वे उन फॉर्म्स को भरकर हमें वापस भेजते हैं. उसके बाद उन पर इंडस्ट्री से वोटिंग कराई जाती है, जिसके बाद चुनी हुई प्रविष्टियां नॉमिनेट होती हैं."

उन्होंने कहा, "'दंगल' ने एंट्री नहीं भेजी. हमें 'दंगल' को इसका हिस्सा बनाकर खुशी होती. यह एक ऐसी फिल्म है, जिसने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. हमें आमिर खान और दोनों लड़कियां बेहद पसंद हैं. उन्होंने शानदार काम किया. लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने अपनी प्रविष्टि नहीं भेजी. हमें इसका दुख है." 'दंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था और चीन में भारतीय सिनेमा में नए रिकॉर्ड कायम किए थे. 

देखें, वीडियो... ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dangal, Iifa Awards 2017, Iifa 2017, Aamir Khan, Airlift, Akshay Kumar, IIFA Nominations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com