विज्ञापन

Ek Din : प्यार, रोमांस और दर्दनाक मोड़, साई पल्लवी और जुनैद खान के 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म

Ek Din Trailer : फिल्म ‘एक दिन’ की एक खास बात यह भी है कि इसके निर्माताओं में आमिर खान के कजिन मंसूर खान भी शामिल हैं. आमिर ने इस फिल्म के लिए उनसे खास तौर पर अनुरोध किया था.

Ek Din : प्यार, रोमांस और दर्दनाक मोड़, साई पल्लवी और जुनैद खान के 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब देख सकेंगे फिल्म
Ek Din Trailer : साई पल्लवी और जुनैद खान 'एक दिन' का ट्रेलर रिलीज
नई दिल्ली:

Ek Din Trailer : आमिर खान के बेटे जुनैद खान की नई फिल्म ‘एक दिन' 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर 12 मार्च को रिलीज होगा, जबकि आज ट्रेलर की झलक दिखाई गई. ‘महाराज' और ‘लवयापा' के बाद यह जुनैद की तीसरी फिल्म है. इस रोमांटिक कहानी में उनके साथ साई पल्लवी और कुणाल कपूर भी नजर आएंगे. फिल्म की शूटिंग जापान में की गई है और इसे एक सादगी भरी प्रेम कहानी के तौर पर पेश किया जा रहा है. आमिर खान के शब्दों में यह पुराने दौर के मासूम प्यार की कहानी है. जुनैद को रोमांटिक किरदार में देखने के सवाल पर आमिर ने कहा, ‘एक दिन' में ओल्ड फैशन्ड… पुराने प्यार जैसी बात है. हमें उसकी जरूरत है. हमें अभी उसकी बहुत जरूरत है. बहुत सारी मासूमियत.'

आमिर ने जुनैद की अभिनय क्षमता की भी सराहना की. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है जुनैद एक बहुत अच्छा एक्टर है. मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह ‘महाराज' में इतनी अच्छी तरह से किरदार निभाएगा. वह फिल्म पूरी तरह से एक ड्रामा थी, इसलिए मुझे उससे वैसी उम्मीद नहीं थी, लेकिन उसने बहुत अच्छा किया.” अपनी दूसरी फिल्म ‘लवयापा' का जिक्र करते हुए आमिर ने कहा, ‘लवयापा' दरअसल मुझे बहुत पसंद आई. चली नहीं पर मुझे तो बहुत पसंद आई, हालांकि उसने तब तक सिर्फ एक फिल्म की थी.” जब उनसे ‘एक दिन' में जुनैद के रोमांटिक किरदार के बारे में पूछा गया तो आमिर ने कहा, “ये मासूमियत भरा प्यार है और मुझे लगता है उसने इसे बहुत अच्छे से किया है.”

फिल्म ‘एक दिन' की एक खास बात यह भी है कि इसके निर्माताओं में आमिर खान के कजिन मंसूर खान भी शामिल हैं. आमिर ने इस फिल्म के लिए उनसे खास तौर पर अनुरोध किया था. मंसूर वही निर्देशक हैं जिन्होंने आमिर को ‘कयामत से कयामत तक' और ‘जो जीता वही सिकंदर' जैसी यादगार फिल्में दी थीं. चूंकि आमिर इस फिल्म के सेट पर मौजूद नहीं थे, इसलिए मंसूर खान ने फिल्म की जिम्मेदारी संभाली.फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है. ट्रेलर 12 मार्च को रिलीज होगा और फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में आएगी.
 

लेखक के बारे में
img
प्रशांत शिशौदिया
Consulting Senior Editor, Entertainment
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ek Din Trailer, Ek Din Aamir Khan, Ek Din Cast, Ek Din Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com