विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2015

बाजीराव मस्तानी का एक और 60 फुट का पोस्टर रिलीज़

बाजीराव मस्तानी का एक और 60 फुट का पोस्टर रिलीज़
मुंबई: फ़िल्म बाजीराव मस्तानी का 60 फुट लंबा विशाल पोस्टर रिलीज़ किया गया। इस फ़िल्म में मस्तानी की भूमिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निभा रही हैं, लिहाज़ा पोस्टर में सिर्फ़ मस्तानी का लुक और तस्वीर ही है। यही वजह है कि इसे जारी करने के लिए दीपिका अकेले ही आईं। 

यहां दीपिका ने कहा कि 'ये फ़िल्म मेरे लिए बहुत ख़ास है। हमने बहुत मेहनत की है। मैं जज़्बाती तौर पर इस फ़िल्म से जुड़ी हूं। संजय लीला भंसाली जो बनाना चाहते थे, उन्होंने उसे बहुत ही खूबसूरती से बनाया है। ये सभी पोस्टर अलग-अलग हम रिलीज़ कर रहे हैं, जिसमें हम लोगों के अलग-अलग लुक्स हैं।

इस फ़िल्म में बाजीराव मस्तानी की महबूबा की भूमिका दीपिका निभा रही हैं और उन्‍होंने काफ़ी एक्शन भी किया है। दीपिका ने बताया की 'ये किरदार मेरे लिए अब तक का बहुत मुश्किल किरदार है। बड़ा मुश्किल होता है एक हाथ में तलवार पकड़कर लड़ाई करना और घोड़े पर संतुलन बनाना।'

दीपिका पादुकोण के इस विशाल पोस्टर की ही तरह रणवीर सिंह के किरदार बाजीराव का भी इतना ही विशाल पोस्टर रिलीज़ किया गया था। ज़ाहिर है कि फ़िल्म बाजीराव मस्तानी की टीम को इसी तरह अलग-अलग प्रचार और खूब मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि बाजीराव की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर 18 दिसंबर को शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म दिलवाले से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बाजीराव मस्तानी, पोस्टर रिलीज़, दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली, Baji Rao Mastani, Bajirao Mastani Poster, Deepika Padukone, Sanjay Leela Bhansali