विज्ञापन

हीरामंडी से पहले इस टीवी शो को प्रोड्यूस कर चुके हैं संजय लीला भंसाली, गुजराती नॉवल पर है बेस्ड, श्रेया घोषाल ने गाया गाना

गुजराती उपन्यास पर आधारित इस टीवी शो को संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था. इसका रोमांटिक टाइटल ट्रैक 'कुछ ना कहे' श्रेया घोषाल और जावेद अली की आवाज में आज भी फैंस के दिलों में बसा है. गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट की केमिस्ट्री ने खूब वाहवाही बटोरी.

हीरामंडी से पहले इस टीवी शो को प्रोड्यूस कर चुके हैं संजय लीला भंसाली, गुजराती नॉवल पर है बेस्ड, श्रेया घोषाल ने गाया गाना
बुक पर बना बना सीरियल, संजय लीला भंसाली ने किया प्रोड्यूस
नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक, राइटर और निर्माता हैं. उनकी हम दिल दे चुके सनम, देवदास, गोलियों की रासलीला राम लीला, बाजीराव मस्तानी और ब्लैक जैसी फिल्मों ने फैंस का दिल जीता. जबकि नेटफ्लिक्स की सीरीज हीरामंडी से उन्होंने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा. लेकिन क्या आप संजय लीला भंसाली के उस सीरियल के बारे में जानते हैं, जिसे खुद उन्होंने प्रोड्यूस किया था. यह स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल्स में से एक था, जिसके एक गाने को जावेद अली और श्रेया घोषाल ने आवाज दी थी. इतना ही नहीं यह गुजरात की एक नॉवेल पर बेस्ड था.  

टाइटल ट्रैक बना शो की पहचान

हम बात कर रहे हैं स्टार प्लस के मशहूर शो 'सरस्वतीचंद्र' की. ये सीरियल फेमस गुजराती लेखक गोवर्धनराम त्रिपाठी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित था. इसे दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने प्रोड्यूस किया था. शो का प्रसारण 25 फरवरी 2013 से 20 सितंबर 2014 तक हुआ और इसने कम समय में बड़ी लोकप्रियता हासिल की.

ये भी पढ़ें- दिल मिल गए की रिद्धिमा को मिला तलाक के 12 साल बाद प्यार, जेनिफर विंगेट ने शेयर की शादी की खूबसूरत तस्वीरें

इस शो का रोमांटिक टाइटल ट्रैक 'कुछ ना कहे' आज भी टीवी के सबसे खूबसूरत गीतों में गिना जाता है. इस गाने को श्रेया घोषाल और जावेद अली ने अपनी मधुर आवाज से सजाया. इसके बोल और म्यूजिक दोनों इतने भावुक थे कि दर्शक हर एपिसोड की शुरुआत में इसे पूरा सुनना पसंद करते थे. गाने की लाइनें- कुछ ना कहे, बस चुप रहे, खामोशियां ही कह जाए... आज भी फैंस की जुबान पर रहती हैं. ये गीत सरस्वती और कुमुद की अधूरी, गहरी और प्रेम कहानी को बेहद खूबसूरती से बयां करता था.

गौतम रोडे और जेनिफर विंगेट की केमिस्ट्री ने जीता दिल

'सरस्वतीचंद्र' में गौतम रोडे ने सरस्वतीचंद्र और जेनिफर विंगेट ने कुमुद का किरदार निभाया था. दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया. यही वजह रही कि ये शो लंबे समय तक टीआरपी में भी चर्चा का विषय बना रहा. संजय लीला भंसाली की भव्य पेशकश, उपन्यास की कहानी और कलाकारों की दमदार एक्टिंग ने इस शो को खास बना दिया. बाद में प्रोडक्शन हाउस बदला, लेकिन दर्शकों का प्यार कम नहीं हुआ.

ये भी पढ़ें- रविद्रनाथ टैगोर की 126 पुरानी कविता से है दीपिका-रणवीर के पॉपुलर गाने का रिश्ता, गुजरात का है मशहूर लोकगीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sanjay Leela Bhansali, Saraswati Chandra, Jenifer Winget, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com