उन्नाव रेप केस में सीबीआई ने मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता के बयान दर्ज कराए
लखनऊ:
- सीबीआई ने सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़िता का बयान दर्ज कराया. उधर आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर, उनकी साथी शशि सिंह से पूछताछ हुई.
- सीबीआई ने कुलदीप सिंह सेंगर और उनकी साथी शशि सिंह से अलग-अलग पूछताछ की. लेकिन उनके बयान आपस में मेल नहीं खाए तो साथ में बैठाकर सवाल-जवाब किए गए.
- इस मामले में निलंबित पुलिसवालों से भी सीबीआई की पूछताछ सोमवार को जारी रही. इन पुलिसकर्मियों पर आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के कहने पर पीड़िता के पिता के ऊपर जुल्म करने का आरोप है.
- सीबीआई ने सभी पुलिसकर्मियों की कॉल डिटेल भी निकाल ली है. इस बात की भी छानबीन की जा रही है घटना के दौरान इनकी और विधायक के बीच कितने बार बातचीत की गई है.
- सीबीआई इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि इन पुलिसकर्मियों और विधायक के बीच किन-किन मौकों पर बातचीत हुई है और क्या इस बातचीत का घटना से भी कोई संबंध रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Unnao Rape Case