भारतीय रेलवे की पहल से लंबी दूरी की 500 ट्रेनों के यात्रा समय में होगी कटौती
नई दिल्ली:
- नई समय सारणी में प्रत्येक रेलमंडल को रख-रखाव कार्यों के लिए दो से चार घंटे का समय दिया जाएगा. रेलवे अधिकारी ने कहा, हमारी योजना मौजूदा रॉलिंग स्टॉक का अधिकतम इस्तेमाल करने की है. यह दो तरीके से हो सकता है. अगर हमारे पास एक ट्रेन हो जो वापसी के लिए कहीं इंतजार कर रही हो, हम इसका इस्तेमाल रुके होने की अवधि में कर सकते हैं.
- नई समय सारणी में करीब 50 ट्रेनें इस तरह चलेगी. कुल 51 ट्रेनों का समय एक से तीन घंटे तक घट जाएगा. यह 500 से ज्यादा ट्रेनों तक होगा. रेलवे ने एक आंतरिक ऑडिट शुरू किया है. इसमें 50 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट सेवा में बदली जाएंगी.
- रेलवे अधिकारी ने कहा कि यह मौजूदा ट्रेनों की औसत रफ्तार बढ़ाने के रेल तंत्र को दुरुस्त करने का एक हिस्सा है. भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस जैसी ट्रेन 95 मिनट पहले पहुंच जाएंगी. वहीं, गुवाहाटी-इंदौर स्पेशल अपनी 2330 किलोमीटर की यात्रा 115 मिनट पहले पूरा कर लेगी.
- कुल 1929 किमी तक का सफर तय करने वाली गाजीपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस की यात्रा 95 मिनट पहले पूरी हो जाएगी. रेलवे ने स्टेशनों पर ठहराव का वक्त भी घटाया है. इसी तरह कम आवाजाही वाले स्टेशनों पर अब ट्रेनें नहीं ठहरेंगी.
- लाइन और आधारभूत संरचना की बेहतरी, स्वचालित संकेतक और 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से दूरी तय करने वाले नए लिंके-हॉफमेन बुश कोचों से ट्रेन तेजी से गंतव्य तक पहुंच सकेगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Indian Railway, Travel Times