आज की सुर्खियां
नई दिल्ली:
- दिल्ली में आज राजिंदर नगर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा, वोटिंग सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चलेगी, आम आदमी पार्टी विधायक राघव चड्डा के राज्यसभा सांसद बनने के चलते खाली हुई है राजिंदर नगर सीट
- UP के रामपुर और आजमगढ़ तथा पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज सबेरे 10:30 बजे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री एक नया पोर्टल - निर्यात (एनआईआरवाईएटी) (राष्ट्रीय आयात-निर्यात वार्षिक व्यापार विश्लेषण रिकॉर्ड) भी लॉन्च करेंगे.
- नेशनल हेराल्ड केस में आज सोनिया गांधी से पूछताछ नहीं होगी. उन्होंने ED को चिट्ठी लिखकर पूछताछ का समय बढ़ाने की मांग की थी जिसे जांच एजेंसी ने मान ली.
- चेन्नई: आज विपक्षी दल अन्नाद्रमुक की आम परिषद और कार्यकारिणी समिति की बैठक चेन्नई के वनगरम में होगी. पिछले कुछ दिनों में ‘एक नेतृत्व' के मुद्दे पर पार्टी में मतभेद गहरा गया है. अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं और नेताओं का खेमा समन्वयक ओ पनीरसेल्वम और संयुक्त समन्वयक के पलानीस्वामी के बीच बंट चुका है.
- असम में बाढ़ की वजह से 55 लाख लोग प्रभावित, अब तक 101 लोगों ने गंवाई जान
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Todays News In Hindi, Top News Headlines, Top News In India, Todays Headlines