देशभर में दिवाली के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है. बाजारों में भीड़ बढ़ने लगी है. इस बीच एक्टर अमिताभ बच्चन ने दिवाली से जुड़ी अपने बचपन की यादें शेयर की हैं. उन्होंने बताया कि उस दौर में पटाखे जलाने का उत्साह अक्सर पड़ोसियों के साथ एक दोस्ताना मुकाबले में बदल जाता था. अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1' के प्रमोशन के लिए अभिनेता रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे 'कौन बनेगा करोड़पति' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे. बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने बचपन की दिवाली का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया.
रणबीर कपूर ने बिग बी से पूछा, "अमिताभ जी, आपको बचपन की दिवाली की कोई याद है?" इस पर अमिताभ बच्चन ने मुस्कुराते हुए कहा, "दिवाली की बस यही याद रहती थी कि अगर बगल वाले के यहां बम फटा है, तो हमारा बम उससे ज्यादा तेज होना चाहिए. "उनके इस जवाब ने सेट पर मौजूद सभी लोगों को हंसा दिया. बिग बी के इस किस्से ने उन दिनों की यादें भी ताजा कर दीं, जब बच्चों के बीच पटाखों को लेकर अलग ही उत्साह देखने को मिलता था. शो में कलाकारों ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1' का भी प्रमोशन किया. निर्देशक नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज, आठ बार ऑस्कर विजेता वीएफएक्स कंपनी डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से बन रही ‘रामायण' को दो भागों में तैयार किया गया है. इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज होगा. भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस फिल्म में भव्य विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया गया है. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान और हैंस जिमर ने तैयार किया है. यह फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी. फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में भी प्रदर्शित किया जाएगा. इसके वैश्विक वितरण की जिम्मेदारी सोनी पिक्चर्स संभालेगी, जबकि हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस इसे वितरित करेगा. 'कौन बनेगा करोड़पति' का दिवाली स्पेशल एपिसोड 29 और 30 अक्टूबर को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं