विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2018

माल्या-नीरव मोदी चोर नहीं है, लेकिन किसान कर्ज वापस न कर पाए तो वह चोर है', राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें

भेल दशहरा मैदान जाते समय राहुल ने अपनी बस से उतरकर पुराने शहर में मशहूर चाय की एक दुकान पर चाय की चुस्कियां लीं और समोसे का स्वाद भी चखा

माल्या-नीरव मोदी चोर नहीं है, लेकिन किसान कर्ज वापस न कर पाए तो वह चोर है', राहुल गांधी के भाषण की 10 बड़ी बातें
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भोपाल में रोड शो के बाद रैली को भी संबोधित किया
भोपाल:
  1. नरेंद्र मोदी जी ने देश के गरीबों का पैसा 15 अमीरों को दिया. कांग्रेस सत्ता में आई तो असली जीएसटी लागू करेगी. विजय माल्या और नीरव मोदी चोर नहीं है लेकिन अगर हिंदुस्तान का किसान कर्ज वापस नहीं देता तो वह चोर है. जैसे ही कांग्रेस सरकार सत्ता में आई तो किसानों का कर्ज माफ होगा. मुझे फर्क नहीं पड़ता तो अर्थशास्त्री क्या कहते हैं. मैं कांग्रेस का अध्यक्ष हूं. मेरी सबसे पहली जिम्मेदारी मध्य प्रदेश की जनता की है. 
  2. जो दर्द यहां के किसानों और युवाओं का वह कांग्रेस अध्यक्ष की है. पार्टी बाद में पहले आप लोग हैं. दूसरे नंबर पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के नेता हैं. 
  3. विपक्ष का काम कांग्रेस का कार्यकर्ता करता है. लाठी कांग्रेस कार्यकर्ता खाता है लेकिन चुनाव से पहले पैराशूट से नेता हैं. हर कोई खुद को कहता है कि वह 15 साल पहले कांग्रेस में था.
  4. लेकिन जो पैराशूट से कूदेगा उसे टिकट नहीं मिलेगा. पहले 5-6 साल काम करेगा. तभी टिकट मिलेगा.+
  5. जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो पहले नंबर कांग्रेस के कार्यकर्ता की सरकार होगी. 
  6. अगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का दरवाजा नहीं खुलेगा तो 15 मिनट न मुख्यमंत्री रहेगा न विधायक रहेगा शक्ति कार्यक्रम हमने लागू किया है, इसके जरिये कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे अपने नेतृत्व को बताए.
  7. महिला का आरक्षण का बिल पास किया जाए, पूरी कांग्रेस इस बिल का समर्थन करेगी. मध्य प्रदेश में हम ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को विधानसभा में भेजने का काम करेंगे.
  8. आरएसएस में महिलाओं को जगह नहीं होती है लेकिन कांग्रेस में महिलाओं की पार्टी की है.  मध्य प्रदेश में टिकट बांटने का काम कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पूछ किया जाएगा. ठेका किसी को नहीं दिया जाएगा.
  9. जिन्होंने व्यापमं स्कैम किया उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी इसको हम अपने घोषणापत्र में डाल रहे हैं.  चुनाव तक कांग्रेस के सभी नेता एक होकर चुनाव लड़ेंगे.  कैलाश मानसरोवर जाने के बाद सब कुछ बदल जाता है सोच बदल जाती है. 
  10. आपने 15 साल बीजेपी का  राज देखा है, हर बार कहा जाता है कि रोजगार दिया जाएगा लेकिन हम सत्ता में आए तो हम पूरा जोर लगाकर दिखाएंगे. हम मेड इन चाइना की जगह मेड इन इंडिया, मेड इन भोपाल करके दिखा देंगे.


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Speech In Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com