विज्ञापन

मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी की कही दस खास बातें

??????? ??? ?????? ?????? ?? ??? ???? ???? ?? ??? ?? ??? ?????

अपने मलेशिया दौरे के दूसरे दिन रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मलेशिया इंटरनेशनल कल्चरल सेंटर में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया।

पीएम मोदी के भाषण की दस खास बातें-

  1. दुनिया में हर भारतीय के भीतर भारत बसा हुआ है। मलय भारतीयों के लिए मेरे दिल में हमेशा खास जगह रही। आप भारत की विविधता और संस्कृति के दूत हैं।
  2. सदियों पहले आपके पुरखे भारत से मलेशिया आए, लेकिन समय और दूरी भारत से आपके प्यार में बाधा नहीं रही। आपके दिल में भारत की आत्मा बसती है।
  3. भारत और मलेशिया कभी एक ही देश के उपनिवेश थे। आपके हजारों पुरखे सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में शामिल हुए। उन्होंने नेताजी का भरपूर साथ दिया।
  4. क्वालालंपुर के इंडियन कल्चरल सेंटर का नाम सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाएगा।
  5. आजादी की लड़ाई में मलय-भारतीय आगे रहे। उनके लिए वॉर मेमोरियल (युद्ध स्मारक) बनाया जाएगा।
  6. मलय भारतीयों ने मलेशिया में खास जगह बनाई। वे मलेशिया और भारत के संपर्क सेतु हैं। मलय भारतीयों ने मलेशिया को इकोनॉमिक पावरहाउस बनाया है।
  7. आतंकवाद अब सिर्फ कुछ क्षेत्रों की समस्या नहीं रह गया है, इसकी लंबी परछाई पूरी दुनिया के ऊपर फैल चुकी है।
  8. हमें आतंकवाद को धर्म से अलग रखना होगा और पूरी दुनिया को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा। जब मैं कहता हूं पूरी दुनिया को एक साथ आना होगा तो इसका मतलब है कि कोई भी देश आतंकवाद को बढ़ावा न दे।
  9. मलेशिया आसियान में हमारा सबसे बड़ा व्यावसायिक भागीदार है, लेकिन इसे और आगे ले जाना होगा।
  10. भारत में बदलाव की गति तेज हो रही है। हम प्रशासन में पारदर्शिता ला रहे हैं और भ्रष्टाचार दूर करने में लगे हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
बहराइच हिंसाः सरफराज-तालिब का एनकाउंटर; हालत नाजुक; अखिलेश ने पूछा सवाल, बढ़ा बवाल
मलेशिया में भारतीय समुदाय के बीच पीएम मोदी की कही दस खास बातें
"राम मंदिर, इलेक्टोरल बॉन्ड्स, केंद्रीय एजेंसी..." -  विपक्षी दलों पर PM मोदी के 5 बड़े हमले
Next Article
"राम मंदिर, इलेक्टोरल बॉन्ड्स, केंद्रीय एजेंसी..." - विपक्षी दलों पर PM मोदी के 5 बड़े हमले
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com