विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2018

लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना - ये 10 बातें रही अहम

विपक्षी नेताओं के हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस पर खूब हमले किए. बीजेपी सांसदों ने पीएम की बातों पर मेज थपथपाई. 

लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने साधा कांग्रेस पर निशाना - ये 10 बातें रही अहम
लोकसभा में पीएम नरेंद्र मोदी.
नई दिल्ली:
  1. विपक्ष के बेरोजगारी का मुद्दा उठाने की बात पर पीएम मोदी ने कहा, बेरोजगारी की बात करते हो लेकिन रोजगारी के आंकड़ों का भी जिक्र करना चाहिए. उन्‍होंने पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, ओडिशा समेत चार गैर भाजपा राज्‍यों ने एक करोड़ लोगों को रोजगार मिला. 
  2. उन्‍होंने कहा कि एक साल में 70 लाख नए ईपीएफ में नाम दर्ज हुए हैं. उन्‍होंने कहा कि 10 करोड़ लोन की स्‍वीकृति हुई है. इसमें तीन करोड़ नए उद्यमी हैं. उन्होंने सवाल किया क्या इससे रोजगार नहीं बढ़ रहा है. 
  3. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस देश में 90 से अधिक बार धारा 356 का उपयोग करते हुए, राज्य सरकारों को, राज्य के दलों को आपने उखाड़ कर फ़ेंक दिया. उन्होंने कांग्रेस से कहा, आप किस लोकतंत्र कि बात करते हो.
  4. उन्‍होंने कहा कि अगर देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार पटेल होते, तो मेरे कश्मीर का ये (PoK) हिस्सा पाकिस्तान के पास नहीं होता.
  5. पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि आपके जहर की कीमत देश चुका रहा है. उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि देश का जन्‍म 15 अगस्‍त 1947 में हुआ था, उससे पहले देश था ही नहीं. 
  6. हंगामा करने वाले सांसदों से उन्‍होंने कहा कि आपको विरोध करने का हक है लेकिन सदन का बंधक बनाने का हक नहीं है.
  7. उन्‍होंने कहा कि आपने (कांग्रेस) मां भारती के टुकड़े कर दिए उसके बाद भी ये देश आपके साथ खड़ा रहा था. उन्‍होंने कहा कि लिच्‍छवी गणराज्‍य के समय से इस देश में लोकतंत्र हैं. 
  8. पीएम मोदी ने कहा कि पंचायत से पार्लियामेंट तक आपका झंडा था लेकिन आपने पूरा समय एक परिवार के गीत गाने में बिता दिया, आपने जिम्मेदारी के साथ काम किया होता तो इस देश की जनता में सामर्थ था कि ये देश आज जहां है इस से कई गुना आगे होता.
  9. आज वेल में आकर आंध्र कांग्रेस के सांसद हंगामा कर रहे थे. इस पर पीएम मोदी ने कहा कि आपके (कांग्रेस) उत्‍पात की सजा हिंन्‍दुस्‍तान को मिली. आंध्र की हड़बड़ी का नतीजा है समस्‍या.
  10. पीएम मोदी ने कहा कि आपके (कांग्रेस) चरित्र में है ये कि जब भारत के टुकड़े किये आपने, जो जहर बोया. आज़ादी के 70 साल बाद भी, एक दिन भी ऐसा नहीं जाता है जब देश को आपके पाप का नुकसान उठाना नहीं पड़ता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com