विज्ञापन
This Article is From Apr 27, 2016

अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला से जुड़ी 10 खास बातें : सोनिया गांधी को घेरने की तैयारी में बीजेपी

अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर घोटाला से जुड़ी 10 खास बातें : सोनिया गांधी को घेरने की तैयारी में बीजेपी
इतालवी कोर्ट की टिप्पणी के बाद अगस्ता वेस्टलैंड मामले की जांच चाहती है बीजेपी
नई दिल्ली:
  1. रक्षा उत्पाद बनाने वाली अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी- फिनमेकैनिका के अधिकारियों द्वारा भारत में नेताओं और अधिकारियों को घूस देने के आरोपों की जांच कर रही इतालवी कोर्ट में ऐसे दस्तावेज सामने आए हैं, जिसमें 'सिगनोरा गांधी' का नाम है।
  2. इतालवी कोर्ट द्वारा कथित रूप से केंद्र की पूर्ववर्ती यूपीए सरकार पर महत्वपूर्ण दस्तावेज साझा नहीं करने का आरोप लगाने जाने के बाद यह चॉपर घोटाला एक बार फिर संसद में गूंजा।
  3. इतालवी कोर्ट के आदेश में कथित रूप से कहा गया है कि यहां ऐसा 'वाजिब मत' है कि भारत के प्रधानमंत्री सहित दूसरे शीर्ष नेताओं द्वारा उपयोग के 12 चॉपरों के लिए अगस्ता वेस्टलैंड के साथ साल 2010 में हुए सौदे में भ्रष्टाचार हुआ।
  4. एनडीटीवी को इस आदेश का विवरण मिला है, जिसमें कुछ ऐसे दस्तावेज शामिल हैं, जिनमें सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम है, लेकिन उनमें किसी अनियमितता के सुबूत नहीं है।
  5. इनमें से एक दस्तावेज मार्च 2008 में इस सौदे के मुख्य बिचौलिये क्रिसचन मिचेल द्वारा भारत में ऑगस्ता वेस्टलैंड के प्रमुख पीटर हुलेट को लिखी चिट्ठी है, जिसमें 'सिगनोरा गांधी' को 'वीआईपी हेलीकॉप्टर सौदे में मुख्य कारक' बताया गया है।
  6. वहीं साल 2013 में अगस्ता वेस्टलैंड के अधिकारी गुसिप ओर्सी की लिखी चिट्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र है, जिसमें कहा गया है कि इतालवी प्रधानमंत्री या किसी वरिष्ठ राजनयिक को उन्हें फोन करना चाहिए।ओर्सी इस वक्त भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में बंद है।
  7. इतालवी कोर्ट के आदेश का विवरण सामने आने के साथ ही सत्ताधारी बीजेपी इस मामले को जोर-शोर से उठाने की तैयारी में जुट गई है। पार्टी ने अपनी साप्ताहिक बैठक में इस मामले में अपनी रणनीति पर चर्चा की, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। वहीं वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कथित रूप से कहा कि इस मामले ने साबित कर दिया कि 'कांग्रेस ने कितने घोटाले किए हैं' और 'मुख्य विपक्षी पार्टी को इस पर जवाब देना होगा'।
  8. सोमवार को जब बीजेपी ने लोकसभा में इस मामले की जांच की मांग उठाई, तो उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी सदन में ही मौजूद थे। बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा, 'हम सदन में इस पर चर्चा चाहते हैं और रक्षा मंत्री को इस मामले में उठ रहे सभी प्रश्नों के जवाब देने चाहिए।'
  9. वहीं कांग्रेस ने कहा कि उसके पास छुपाने के लिए कुछ भी नहीं है। पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने कहा, 'हमने जांच के आदेश दिए थे और कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। अगर बीजेपी सरकार इतनी ही उत्सुक है, तो हमने जो जांच के आदेश दिए थे सीबीआई को उसमें तेजी लाने को कहे।'
  10. अगस्ता वेस्टलैंड की मातृ कंपनी फिनमेकैनिका के दो अधिकारी भ्रष्टाचार के मामले में इस वक्त जेल में बंद हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर, एसपी त्यागी, भारत सरकार, यूपीए सरकार, इटली सरकार, Agusta Westland Chopper Deal, Indian Government, UPA Government, बीजेपी, कांग्रेस, सोनिया गांधी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com