Congress President Polls 2022: कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के बीच आज पार्टी अध्यक्ष पद का चुनावी मुकाबला होगा.
- कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के मतदान सुबह शुरू हो गए हैं. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी ने अपना वोट डाल दिया है. सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा ने दिल्ली में, जबकि राहुल गांधी ने कर्नाटक में बेल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के शिविर स्थल पर मतदान में दिया.
- मतदान के दौरान सोनिया गांधी ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा, 'मैं इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रही थी.'
- मतदान सोमवार सुबह 10 बजे आरंभ हुआ. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पी चिदंबरम और जयराम रमेश सहित कई नेताओं ने वोट डाला. पार्टी मुख्यालय में चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया. उनके बाद पार्टी महासचिव रमेश, अजय माकन और कई अन्य लोगों ने मतदान किया.
- राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना वोट डाला.
- लगभग नौ हजार से अधिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के प्रतिनिधि मतदान में पार्टी प्रमुख को चुनने के लिए अपना मत डालेंगे.
- गांधी परिवार के करीबी होने और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के कारण खड़गे को पार्टी अध्यक्ष पद का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. हालांकि, थरूर भी खुद को पार्टी में बदलाव के लिए मजबूत प्रत्याशी के रूप में पेश कर रहे हैं.
- थरूर ने चुनाव प्रचार के दौरान असमान अवसरों के मुद्दे उठाये, लेकिन खड़गे और पार्टी के साथ उन्होंने यह भी माना है कि गांधी परिवार के सदस्य तटस्थ हैं और कोई ‘आधिकारिक उम्मीदवार' नहीं है.
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए पिछली बार चुनाव 2000 में हुआ था, जब जितेंद्र प्रसाद को सोनिया गांधी के हाथों जबरदस्त हार का सामना करना पड़ा था.
- सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस बार अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर रहने का फैसला किया है, जिससे 24 साल के अंतराल के बाद गांधी परिवार के बाहर का सदस्य इस जिम्मेदारी को संभालेगा.
- कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव पर देश भर के लोगों के साथ-साथ सत्ताधारी दल भाजपा सहित सभी राजनीतिक दलों की नजर है. सभी देखना चाहते हैं कि चुनाव कैसे संपन्न होता है और कौन नया कांग्रेस अध्यक्ष चुना जाता है. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी इसे लेकर उत्साह नजर आ रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Congress President Election 2022, Mallikarjun Kharge Vs Shashi THaroor, Jayram Ramesh, Sonia Gandhi, Congress President Elections Rahul Gandhi