विज्ञापन

T20 World Cup 2026: सेमी फाइनल में भारत का इंग्लैंड और अफ्रीका का न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला, डेट कर लें नोट

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत पांच मार्च को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. वहीं पहले सेमी फाइनल मुकाबले में अफ्रीकी टीम न्यूजीलैंड से भिड़ेंगी.

T20 World Cup 2026: सेमी फाइनल में भारत का इंग्लैंड और अफ्रीका का न्यूजीलैंड से होगा मुकाबला, डेट कर लें नोट
भारतीय खिलाड़ी

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 52वां मुकाबला आज (एक मार्च) भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में खेला गया. जहां भारतीय टीम विपक्षी टीम को मात देते हुए सेमी फाइनल में प्रवेश कर गई है. टीम इंडिया का अगला मुकाबला सेमी फाइनल राउंड में गुरुवार (पांच मार्च) को इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम 6.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच 7.00 बजे से देखने को मिलेगा. 

चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा मैच 

भारत बनाम इंग्लैंड मुकाबले से पहले चार मार्च को दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमी फाइनल मैच खेला जाएगा. अहम मुकाबले के लिए दोनों टीमें कोलकाता स्थित इडेन गार्डेंस में आमने-सामने होगी. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह फाइनल में खिताब के लिए जोर लगाएगी. 

सेमी फाइनल में पहुंचने वाली चारों टीमों का 'सुपर-8' राउंड में प्रदर्शन 

पहले ग्रुप से सेमी फाइनल के लिए दक्षिण अफ्रीका और भारत ने क्वालीफाई किया है, जबकि दूसरे ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमी फाइनल में जगह बनाने में कामयाब हुई है. 

ग्रुप एक से दक्षिण अफ्रीका, जबकि ग्रुप दो से इंग्लैंड ने 'सुपर-8' राउंड में टॉप किया है. ये दोनों टीमें अपने तीनों के तीनों मुकाबले जीतने में कामयाब रही, जबकि 'सुपर-8' राउंड में भारतीय टीम को दो जीत और एक हार एवं न्यूजीलैंड को एक मैच में जीत और एक मैच में हार का सामना पड़ा. एक मैच उनका बारिश की वजह से ड्रॉ रहा.

भारत ने वेस्टइंडीज का पांच विकेट से हराया 

बात करें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले के बारे में तो कोलकाता में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 195/4 रन बनाने में कामयाब हुई थी. पारी का आगाज करते हुए रॉस्टन चेज सर्वोच्च स्कोरर रहे. जिन्होंने 25 गेंद में 40 रन का योगदान दिया. 

विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 196 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने 19.2 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया. पारी का आगाज करते हुए संजू सैमसन ने 50 गेंद में 97 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इस बीच उनके बल्ले से 12 चौके और चार शानदार छक्के देखने को मिले. 

इन गेंदबाजों का रहा जलवा

भारत की तरफ से आज के मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की. उनके अलावा हार्दिक पंड्या और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक विकेट चटकाए. वहीं विपक्षी टीम की तरफ से जेसन होल्डर और शमार जोसेफ ने क्रमशः दो-दो, जबकि अकील हुसैन ने एक विकेट चटकाए. 

यह भी पढ़ें- IND vs WI: अभिषेक जरा तो 'शर्मा', पांच मैच में से चार में फेल, कहां गया तेरा खेल?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com