सीबीआई की टीम कोलकाता पुलिस कमिश्नर के घर पूछताछ के लिए पहुंची थी
नई दिल्ली:
- स्थानीय पुलिस ने वारंट मांगा, आवास के बाहर रोका. पुलिस ने सीबीआई की टीम को जबरन गाड़ी में बैठा लिया और एक समय तो दोनों टीमों के बीच हाथापाई की भी नौबत आ गई.
- CBI टीम के अधिकारियों को हिरासत में लेकर थाने ले गए.
- टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने केंद्र पर तख्तापलट करने की कोशिश का आरोप लगाया.
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता कमिश्नर के घर पहुंची.
- सीएम के बाद कोलकाता के मेयर भी कमिश्नर के घर पहुंचे.
- कमिश्नर आवास में मुलाकात के बाद ममता ने प्रेस से बात की.
- ममता ने कहा कि ये केंद्र के इशारे परसियासी कार्रवाई है.
- ममता ने NSA अजीत डोभाल का भी नाम लिया.
- सुरक्षा देने के लिए CRPF की टीमें कोलकाता में CBI दफ़्तर में पहुंची.
- प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ देर बाद ही ममता धरने पर बैठ गईं. उनके साथ कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार भी धरने पर बैठ गए.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Chit Fund Scam, CBI In Koltaka, CBI VS MAMATA