Ramadan 2026: इस्लाम धर्म के सबसे पवित्र महीने रमजान की आहट के साथ ही दुनिया भर के मुस्लिम समुदाय में उत्साह और इबादत का माहौल बन गया है. रमजान की तारीख का निर्धारण चांद के दीदार पर निर्भर करता है. इस महीने में मुसलमान रोजा रखते हैं और इबादत करते हैं. आप की जानकारी के लिए बता दें, कि सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है, जिसका मतलब है कि सऊदी में यह पवित्र महीना 18 फरवरी से शुरू हो गया है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि, भारत में रमजान की शुरुआत कब होगी. आइए जानते हैं...
BREAKING NEWS: Ramadan 1447/2026 Crescent has been SIGHTED
— Inside the Haramain (@insharifain) February 17, 2026
Subsequently, tomorrow i.e Wednesday, 18 February 2026 will be the first day of Ramadan 1447
Ramadan Mubarak! pic.twitter.com/2BM3pbZPSh
19 या 20 फरवरी कब से होगी रमजान की शुरुआत?
रमजान के महीने की शुरुआत शाबान महीने की 29वीं रात को चांद दिखाई देने के बाद होती है. इसके अलावा अगर किसी कारण से इस दिन चांद नहीं दिखता है तो शाबान महीने के 30वें दिन चांद देखा जाता है और अगले दिन से रमजान की शुरुआत हो जाती है. ऐसे में सऊदी अरब में शाबान महीने की 29वीं रात 17 फरवरी को मानी गई है. सऊदी अरब के एक दिन भारत में रमजान की शुरुआत होती है. इस कारण 19 फरवरी से भारत में भी माह-ए-रमजान का आगाज हो जाएगा.

Photo Credit: Chatgpt
इस्लामिक कैलेंडर के 12 महीने कौन से हैं?
इस्लामी हिजरी कैलेंडर में कुल 12 महीने होते हैं. इन 12 महीनों के नाम मुहर्रम, सफर, रबीउल अव्वल, रबीउल आखिर, जमादिउल अव्वल, जमादिउल आखिर, रजब, शाबान, रमजान, शव्वाल, जिलकद और जिलहिज्जा हैं.
रमजान की शुभकामनाएं
1. सबर और इबादत का महीना,
रमजान का चांद रोशन हो गया,
रहमतों का मौसम बरसने लगा,
रब से यही दुआ है हमारी
आपके घर में खुशियों का बसेरा हो सदा!
रमजान 2026 की शुभकामनाएं!
2. रमजान में तमन्नाएं आपकी
सब पूरी हो जाएं
आपका मुकद्दर हो इतना रौशन कि
आमीन कहने से सारी दुआएं कबूल हो जाएं!
Happy Ramadan 2026!
3. खुशियां नसीब हों, जन्नत नसीब हों,
तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो,
कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का,
मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।
आप सभी को रमजान मुबारक !
4. मुबारक हो आपको खुदा की दी यह जिंदगी,
खुशियों से भरी रहे आपकी यह जिंदगी,
गम का साया कभी आप पर न आए,
दुआ है यह हमारी – आप सदा यूं ही मुस्कुराएं।
Happy Ramadan 2026
5. किसी का ईमान कभी रोशन ना होता
आगोश में मुसलमान के अगर कुरान ना होता
दुनिया ना समझ पाती कभी भूख और प्यास की कीमत
अगर 12 महीनों मे 1 रमजान न होता!
रमजान मुबारक!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं