विज्ञापन
8 minutes ago

Ramadan Mubarak Wishes 2026: रमदान/रमजान (Ramadan 2026) पाक महीना है जिसे इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 9 वां महीना माना जाता है. दुनियाभर के मुसलमान के लिए यह महीना बेहद खास होता है. एक महीने तक रोजदार, रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादल करते हैं. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार रमज़ान नए चांद के दिखने पर शुरू होता है. साल 2026 में यह 19 फरवरी से रोज़े शुरू हो रहा है. इसे रमदान या रमजान भी कहा जाता है. इस दौरान मुस्लिम लोग सुबह से शाम तक रोज़ा रखते हैं, पांच वक्त की नमाज़ पढ़ते हैं और ज्यादा से ज्यादा नेक काम करने की कोशिश करते हैं. 

आसमान पर जैसे ही बरकत का चांद मुस्कुराएगा, इबादत और नेकियों का पाक महीना 'रमजान' हमारे दिलों में दस्तक दे देगा. यह सिर्फ़ उपवास (रोज़ा) का नाम नहीं, बल्कि रूह को निखारने और अल्लाह की इबादत में खुद को सौंप देने का समय है. इस नूरानी सफर में अपनों का साथ और उनकी दुआएं शामिल हों, तो बात ही कुछ और है.

इसीलिए, हम आपके लिए लाए हैं- दिल को छू लेने वाली शायरी, खूबसूरत वॉलपेपर्स और ऐसे कैप्शन्स जो आपके मैसेज को सबसे जुदा बना देंगे. चलिए, इस पाक महीने की खुशियां बांटने की शुरुआत यहां से करते हैं.

चांद की पहली दस्तक और इबादत का आगाज़: रमजान 2026 की खास शुभकामनाएं: Ramadan 2026 Mubarak Wishes: 

Ramadan Mubarak Wishes LIVE: रमजान मुबारक 2026 की शुभकामनाएं

ये सुबह जितनी खूबसूरत है,

उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,

जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं,

उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों,

माह-ए-रमज़ान मुबारक।

Ramadan Mubarak Wishes LIVE: रमज़ान की शायरी

आसमान पर चांद का दीदार हुआ.

सभी के चेहरे पर खुशी ने दस्तक दिया.

पूरे हो आपके सभी अरमान.

खुशियां ले आए आपके लिए रमजान.

रमजान मुबारक

जिक्र से दिल को आबाद करना, गुनाहों से खुद को पाक करना, हमारी बस इतनी सी गुजारिश है कि, रमजान के महीने में हमें भी, खुद की दुआओं में याद रखना, रमजान की बधाई आपको!

चांद सूरज और तारे, कहने आए हैं तुमको सारे, रमज़ान में रोजे की मांगो दुआ, और समझो हर सपना पूरा हुआ, रमजान मुबारक!

'देखो चांद आया है, 

अपने साथ अल्लाह की रहमत और बरकत लाया है.

रमदान मुबारक.'

'रमदान के पाक महीने में, 

आपके घर अल्लाह की रहमत रहे, 

और बरकत आपके कदम चूमें,

रमजान मुबारक.'

"रमजान का यह पवित्र महीना बरकतों से भरा हो. रमजान मुबारक."

अल्लाह आपको रहमत फरमाए और तमाम गुनाहों से बचाए. आपके घर में शांति, खुशी और उम्मीद बनी रहे. आपको रमजान मुबारक हो.

18 फरवरी के नमाज और रोजे के समय इस तरह हैं.

फजर की नमाज : सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर है.

सूरज निकलने का समय : सुबह 6 बजकर 25 मिनट है.

जुहर की नमाज : दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर है.

असर की नमाज : दोपहर 3 बजकर 22 मिनट पर है.

मगरिब की नमाज : शाम 5 बजकर 49 मिनट पर है.

ईशा की नमाज : रात 7 बजकर 1 मिनट पर है.

सऊदी अरब में साल 2026 में शाबान महीने की 29वीं रात 17 फरवरी को मानी गई. 17 फरवरी की शाम वहां चांद दिख गया. लोगों ने चांद देखा और खबर पक्की हो गई. इसलिए ज्यादातर खाड़ी देशों में 18 फरवरी को पहला रोजा रखा जाएगा.

भारत में 18 फरवरी की शाम चांद देखने की कोशिश की जाएगी. अगर उस दिन चांद दिख गया तो 19 फरवरी से रोजे शुरू हो जाएंगे. अब हम आपको भारत में सहरी और इफ्तार का समय भी बताएंगे.

आपकी रमजान और ईद प्यार, सुकून और खुशियों से भरी हो. आपको और आपके परिवार को रमजान और ईद की दिल से मुबारकबाद.

मेरे सभी मुस्लिम भाइयों और बहनों को रमजान की मुबारकबाद. अल्लाह हमें अपने गुनाहों की तौबा करने और हमारी दुआएं कबूल करने की तौफीक दे. रमजान 2026 मुबारक!

रमजान 2026 का महत्व क्या है

रमजान हिजरी या इस्लामिक चांद्र कैलेंडर का नौवां महीना है. इसी महीने में कुरान शरीफ का अवतरण पैगंबर मुहम्मद पर हुआ था. इसलिए रमजान को बेहद पवित्र माना जाता है. इस पूरे महीने में दुनिया भर के मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं. रोजे के दौरान खाना पीना, धूम्रपान और शारीरिक संबंध से दूर रहा जाता है. दिन की शुरुआत सेहरी से होती है और शाम को मगरिब के समय इफ्तार करके रोजा खोला जाता है. रमजान का उद्देश्य तकवा हासिल करना, खुद को अनुशासित बनाना और बुरी आदतों को छोड़ना है. रोजा इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है. महीने के आखिर में ईद अल फितर मनाई जाती है.

खुशियां नसीब हों, जन्नत नसीब हों,

तू चाहे जिसे वो तेरे करीब हो,

कुछ इस तरह हो करम अल्लाह का,

मक्का और मदीना की जियारत नसीब हो।

रमजान मुबारक !

चांद दिखने के बाद ही इस पाक महीने की शुरूआत होती है. आप इस पाक महीने में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इस खास बधाई दें और उनके लिए खाने में खास पकवान बनाएं या फिर कोई भेंट दे. 

'चांद से रोशन हो जहां आपका,

हर दुंआ कबूल हो आपकी, 

ये दुआ है हमारी,

रमजान मुबारक हो.'

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com