30 जुलाई से भगवान शिव का प्रिय महीना सावन की शुरुआत होने जा रही है. इसको लेकर पश्चिम बंगाल में शिव भक्तों के लिए काफी खास इंतजाम किए जाएंगे. इस बार मंदिर जाने वाले भक्तों पर हर सोमवार हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी. इसका ऐलान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने किया है. दरअसल, 16 जुलाई से शुरू होने वाली रथ यात्रा की तैयारियां की जा रही है, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने बैठक की थी. इसी दौरान सीएम उन्होंने सावन के महीने में की जाने वाली तैयारियों के बारे में भी बताया.
पूरे महीने होगी पुष्प वर्षा
इस साल श्रावण मास 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक रहेगा. सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ऐलान किया कि शिव मंदिर में जाने वाले भक्तों पर हर सोमवार को हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाएंगे. साथ ही पुष्पवर्षा मौसम पर भी निर्भर करेगी और ये पूरे महीने चलेगी.
कब-कब हैं सावन सोमवार?
- पहला सावन सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सावन सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सावन सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सावन सोमवार: 24 अगस्त 2026
सेवा केंद्र होंगे स्थापित
पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने ये भी ऐलान किया कि शेउराफुली से तारकेश्वर तक हर 5 किलोमीटर पर सेवा केंद्र स्थापित किए जाएंगे. इन केंद्रों पर जल लेकर जा रहे शिव भक्तों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी.
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
सावन के महीने के दौरान बंगाल में तारकेश्वर, जलपेश मंदिर और भूटान सीमा के पास जयंती क्षेत्र के मंदिर पर सेवा केंद्र स्थापित होंगे. यहां पर शिव भक्तों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, पीने का पानी, ओआरएस और आराम करने की सुविधा उपलब्ध होगी.
रथ यात्रा समितियों को आर्थिक सहायता
सीएम शुभेंदु अधिकारी ने यह भी ऐलान किया है कि राज्य सरकार द्वारा 16 जुलाई से शुरू होने वाली रथ यात्रा की 60 समितियों को आर्थिक साहयता दी जाएगी. इसके 60 समितियों को 5-5 लाख की आर्थिक मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: नासिक कुंभ मेला 2027: जारी हुआ शाही स्नान का पूरा शेड्यूल, जानिए कब-कब लगेगी आस्था की पवित्र डुबकी
यह भी पढ़ें: Ashadha Amavasya 2026: पितरों की कृपा और अमावस्या का पुण्यफल पाने के लिए आज क्या करें और क्या न करें?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं