Kele ka ped lagayen ya nahin : आगरा के पंडित अरविंद मिश्र बताते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार कोई भी फल वाला वृक्ष घर के अंदर नहीं लगना चाहिए. इससे संतान का नाश होता है. अतः वास्तु के अनुसार कोई भी फल वाला पेड़ घर में लगाना वर्जित है. लेकिन केले का पेड़ तुलसी के पेड़ की भांति शुभ और पूजनीय माना गया है. क्योंकि कहते हैं कि इसमें भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है. केले का पेड़ देव गुरु बृहस्पति से संबंधित है. इसे घर में लगाने से कुंडली में बृहस्पति का ग्रह मजबूत होता है. लेकिन इसे लगाने से पहले आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए, जो इस प्रकार है-
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उत्तर और पूर्व दिशा में लगाएं
ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद बताते हैं कि केले के पेड़ को घर के उत्तर पूर्व कोने में उत्तर दिशा में और पूर्व दिशा में लगाना शुभ रहता है. केले का पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है, और घर में सुख शांति समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है. कुपित ग्रहों शनि, राहु, केतु और बृहस्पति के दुष्प्रभावों को भी कम करने में सहायक होता है.
खुली जगह में लगाएं
केले के पेड़ को खुली जगह में लगाना चाहिए, जिससे उसे पर्याप्त धूप और पानी मिल सके. इस बात का विशेष ध्यान रखें. केले के पेड़ को सेप्टिक टैंक के पास, नाली या गंदी वाली जगह के पास न लगाएं. सफाई का खास ख्याल रखिए.
केले के पेड़ का धार्मिक महत्व
केले के पेड़ की जिस घर में नियमित रूप से पूजा की जाती है, उस घर में सुख शांति और समृद्धि के साथ धन वर्षा होती है. उस घर पर माता लक्ष्मी जी भगवान विष्णु जी की विशेष कृपा रहती है.
केले का पेड़ घर में लगाना आमतौर पर शुभ माना जाता है. इसके नीचे बैठकर भगवान विष्णु के सहस्त्रनाम का पाठ करें, भगवान सत्यनारायण की कथा करें, देवगुरु बृहस्पति की कथा करें, बृहस्पतिवार की कथा करें, भगवान श्री राम ,भगवान श्री कृष्ण के नाम जप करें, यज्ञ करें.
अगर आपका मन कभी परेशान हो, बेहद चिंतित हो और उद्विग्न हो रहा हो, मन कहीं लग नहीं रहा हो तो आप सफेद अथवा पीला आसन बिछा कर केले के पेड़ के नीचे पूर्व मुख अथवा उत्तर मुख होकर बैठकर शांत चित्त से 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करते रहें.आपको शांति मिलेगी. आपकी बेचैनी समाप्त होगी.
अतः केले का पेड़ हर घर में होना चाहिए, जिस घर में यह होता है वहां निश्चित रूप से लोग भाग्यशाली होते हैं. आपको बता दें कि जब भगवान विष्णु जी की कृपा होती है तभी हम केले का पेड़ अपने घर में लगा पाते हैं.
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का वास होता है. इसलिए इसे घर में लगाने से सुख शांति एवं समृद्धि आती है. वहीं, इस पेड़ का आयुर्वेद के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है-
आयुर्वेद में भी है इसका महत्व
आयुर्वेद में जिन पुरुषों को बच्चे पैदा नहीं करने होते हैं. वे यदि कुछ दिन केले की जड़ को खालें तो फिर बच्चे पैदा होने की संभावना कम हो जाती है. लेकिन यह प्रयोग किसी कुशल आयुर्वेद चिकित्सक की देख रेख में ही करना चाहिए.
केले का अन्य प्रयोग
केले के पत्ते भगवान विष्णु की कथा होने पर चौकी पर लगाने के काम आते हैं. कहीं-कहीं तो केले के पत्तों पर भोजन रखकर भी करते हैं. भारत में केला प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसकी कई प्रजाति भारत एवं अन्य देशों में पाई जाती है. अतः केले का पेड़ एवं केले का फल बेहद गुणकारी और लाभकारी है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं