Tulsi Puja Mantra: हिंदू धर्म में लोग तुलसी की पवित्रता और शुभता से वाकिफ हैं. यही वजह है कि लोग रोजाना घर में स्थापित तुलसी में जल अर्पित करते हैं और शाम के समय तुलसी के पौधे के समीप दीया जलाते हैं. तुलसी की पत्तियों की पवित्रता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसके बिना भगवान विष्णु भोग नहीं लगया जाता है. धार्मिक मान्यता यह भी है कि तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है और नियमित इसकी पूजा करने से मां लक्ष्मी समेत भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है. कहा जाता है कि तुलसी में जल अर्पित करते वक्त एक खास मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे पूजा स्वीकार मानी जाती है. ऐसे में हर किसी को तुलसी में जल चढ़ाते वक्त इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
तुलसी पूजा-विधि | Tulsi Puja Vidhi
धर्म ग्रंथों की मानें तो यहां कहीं भी तुलसी की पूजा होती है, वहां मां लक्ष्मी स्वयं वास करती हैं. इसके साथ ही वहां भगवान विष्णु भी वास करते हैं. यही वजह है कि पंडित और ज्योतिष शास्त्र के जानकार ग्रहों की दशा और दिशा को सही करने और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए रोजाना तुलसी में जल चढ़ाने की सलाह देते हैं. तुलसी में रोजाना जल अर्पित करना चाहिए. इसके साथ ही तुलसी की पूजा हमेशा स्नान से बाद ही करनी चाहिए. धर्म शास्त्रों की मानें तो सूर्योदय के बाद ही तुलसी में जल अर्पित करना चाहिए. वहीं रविवार को ना तो तुलसी को स्पर्श करना चाहिए और ना ही इसकी पत्तियों को तोड़ना चाहिए. माना जाता है कि रविवार को ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु नाराज हो जाते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
Gita Jayanti 2022: इस दिन मनाई जाएगी गीता जयंती, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और महत्व
तुलसी में जल अर्पित करने का मंत्र | Tulsi Puja Mantra
हिंदू धर्म शास्त्रों में तुलसी की पूजा के लिए खास नियम बताए गए हैं. जिसके मुताबिक जब कभी भी तुलसी में जल अर्पित करते हैं तो उस वक्त तुलसी मंत्र का जाप करना अत्यंत शुभ और मंगलकारी होता है. कहा जाता है कि तुलसी में जल अर्पित करते वक्त मंत्र का जाप करने से पूजा स्वीकार होती है. साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा से मनोकामना पूरी होती है. इसके अलावा घर में सुख-समृद्धि और खुशियां बरकरार रहती हैं. ऐसे में तुलसी में जल चढ़ाते वक्त इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए.
तुलसी पूजा मंत्र | Tulsi Puja Mantra
महाप्रसाद जननी, सर्व सौभाग्यवर्धिनी
आधि व्याधि हरा नित्यं, तुलसी त्वं नमोस्तुते
Vastu for Puja: इन 5 वास्तु टिप्स की मदद से जानिए कैसा होना चाहिए आपके घर का पूजा-स्थल
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं