विज्ञापन

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 17 February 2026: मेष की बढ़ेगी इनकम तो मिथुन को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें अपना भी राशिफल

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 17 February 2026: आज मंगलवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन, कन्या और धनु जैसी राशियों के लिए पूरा दिन शुभ रहने वाला है और इन्हें तमाम खुशियों के साथ धन लाभ होगा. आपके लिए कैसा रहेगा आज फाल्गुन अमावस्या का दिन, जानने के लिए पढ़ें 17 फरवरी 2026, मंगलवार का पूरा राशिफल.

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 17 February 2026: मेष की बढ़ेगी इनकम तो मिथुन को मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें अपना भी राशिफल
Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 17 February 2026: मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों के लिए 17 फरवरी 2026 का पूरा राशिफल.
NDTV

Aaj Ka Rashifal (Today's Horoscope) 17 February 2026: आज फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि पर चंद्रमा मकर राशि में हैं, जिसके कारण आज मेष, मिथुन, कन्या और धनु जैसी राशियों के लिए पूरा दिन अनुकूल रहने वाला है. आज इन राशियों को करियर-कारोबार से लेकर घर-परिवार तक में सुख-सहयोग की प्राप्ति होगा. इन राशियों को आज वाहन सुख से लेकर मित्रों के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन कर्क, तुला और वृश्चिक जैसी राशियों को अपने काम सावधानी के साथ करने की आवश्यकता रहेगी. आज आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा दिन, विस्तार जानने के लिए पढ़ें 17 फरवरी 2026, मंगलवार का पूरा राशिफल.

मेष (Aries)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज का दिन आपके लिए लाभदायी है. व्यापार में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक रहेगी. आय में वृद्धि होगी. आनंद-प्रमोद और मनोरंजक कार्यक्रम में आप दिनभर व्यस्त रह सकते हैं. घर की साज-सजावट में आज कुछ नयापन लाएंगे. घर को सजाने में आज पैसा खर्च करेंगे. वाहन सुख भी मिलेगा. सामाजिक प्रसंग में कहीं बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा. रमणीय स्थल जाने की योजना बन सकती है.

वृषभ (Taurus)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में होगा. आज आप व्यापार को विकसित करने की ओर अधिक ध्यान देंगे. नई योजनाओं से व्यवसाय में आपको लाभ होगा. हालांकि सफलता में विलंब हो सकता है. दोपहर के बाद व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनेगा. नौकरीपेशा लोग किसी मीटिंग में शामिल हो सकते हैं. पदोन्नति हो सकती है. आपके काम करने के तरीके से अधिकारी भी प्रसन्न रहेंगे. पिता और बड़ों से लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ चल रहा पुराना विवाद दूर होगा.

मिथुन (Gemini)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में होगा. खान-पान में आज विशेष ध्यान रखें. नेगेटिव विचारों को मन से निकाल देने पर खुशी का अनुभव करेंगे. अनैतिक काम विपत्ति में डाल सकते हैं. संभव हो तो उनसे दूर रहें. आकस्मिक प्रवास का योग बनेगा. दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है. कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है. लेखन या साहित्यिक प्रवृत्ति में आपकी विशेष रुची रहेगी. व्यापार में विकास के लिए नई योजनाएं अमल में आएगी. नौकरीपेशा लोग अधिकारी के साथ वाद-विवाद में न पड़ें.

कर्क (Cancer)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा सातवें भाव में होगा. किसी के साथ आज भावनात्मक संबंध में बंध सकते हैं. आनंद-प्रमोद तथा मनोरंजक प्रवृत्ति से मन खुश रहेगा. मित्रों का साथ मिलने से आनंद दोगुना हो जाएगा. दोपहर के बाद आप का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. इस समय आप काम को बोझ समझेंगे. वाहन चलाते समय ध्यान रखें. क्रोध पर संयम रखें. वाणी उग्र न हो जाएं इसका ध्यान रखें. नए काम का आरंभ करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है. जीवनसाथी के साथ विचारों का मतभेद ना हो, इसका ध्यान रखें.

सिंह (Leo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यवसाय को बढ़ाने के लिए आप आज प्रयास शुरू कर सकते हैं. व्यापार में भागीदारी के काम से लाभ प्राप्त होगा. धन प्राप्ति का प्रबल योग है. ब्याज और दलाली से इनकम में वृद्धि होने की संभावना है. आय होने से आर्थिक कष्ट दूर हो जाएगा. अच्छे वस्त्र और अच्छे भोजन से मन खुश रहेगा. छोटे प्रवास या पर्यटन का योग है. आज नौकरी में भी आपको लाभ हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है.

कन्या (virgo)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पांचवें भाव में होगा. वस्त्र या आभूषण की खरीदी आज आपके लिए रोमांचक और आनंददायी रहेगी. कला के प्रति आप की रुचि बढ़ेगी. व्यापार में कोई कठिन काम होने से आपके मन में उल्लास छाया रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा. विरोधियों पर विजय मिलेगी. जीवनसाथी के साथ चल रहा कोई पुराना मतभेद दूर हो सकेगा. प्रेम जीवन में संतुष्टि रहेगी. आपके लिए समय लाभ का बना हुआ है. विद्यार्थियों को भी पढ़ाई में लाभ होगा.

तुला (Libra)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा चौथे भाव में होगा. आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी रहेगा. स्थायी संपत्ति के मामले में आपको बेहद ध्यान रखना होगा. माता के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है. परिवार में तकरार न हो, इसका ध्यान रखें. दोपहर के बाद आप स्वस्थ अनुभव करेंगे. आप में एनर्जी बनी रहेगी, इससे आप अपना टारगेट पूरा कर पाएंगे. विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है. आज अविवाहितों का रिश्ता पक्का होने की संभावना रहेगी. अपने प्रिय के साथ अच्छा समय गुजार सकेंगे.

वृश्चिक (Scorpio)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आज का दिन व्यापार के लिए अनुकूल है. गृहस्थजीवन में उलझे हुए प्रश्नों का निराकरण हो सकेगा. स्थायी संपत्ति से जुड़े काम में आपको सफलता मिल सकती है. भाई-बहनों के साथ संबंधों में प्रेम बना रहेगा. दोपहर के बाद काम पूरे नहीं होने से आप परेशान हो सकते हैं. शारीरिक और मानसिक रूप से चिंता का अनुभव होगा. सामाजिक क्षेत्र में अपयश प्राप्त होगा. परिजनों के साथ मतभेद रह सकता है. धन हानि हो सकती है.

धनु (Sagittarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दूसरे भाव में होगा. आज स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. आज का दिन आध्यात्मिक प्रवृत्ति के लिए बहुत अच्छा है. आर्थिक लाभ होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. दोपहर के बाद स्थिति अनुकूल रहेगी. मन में जो दुविधा है, उसका निराकरण हो जाएगा. शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे. गुप्त शत्रु आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे. नौकरीपेशा लोगों की आज अधिकारी प्रशंसा करेंगे. प्रेम जीवन में संतुष्टि का भाव रहेगा.

मकर (Capricorn)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा पहले भाव में होगा. आज धार्मिक काम में आपकी रुचि रहेगी. व्यापार के लिए वातावरण अनुकूल रहेगा. आपके हर काम सरलता से पूरे हो सकेंगे. नौकरी में कोई नया टारगेट आपको मिल सकता है. जीवन में भी आनंद बढ़ जाएगा. दोपहर बाद किसी बात की चिंता से नकारात्मक विचार आ सकते हैं. इससे हताशा भी बढ़ सकती है. शेयर बाजार में पूंजी निवेश कर सकते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा है. हालांकि बाहर खाने-पीने की लापरवाही से बचें.

कुंभ (Aquarius)

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में होगा. धार्मिक और सामाजिक काम के पीछे धन खर्च होगा. सम्बंधियों और मित्रों के साथ विवाद हो सकता है. वाहन चलाने या नया कोई इलाज शुरू करने में आपको आज सावधानी रखनी होगी. दोपहर के बाद प्रत्येक काम सरलतापूर्वक संपन्न होंगे. दफ्तर में आप का प्रभाव बढ़ता हुआ दिखेगा. अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. मानसिक शांति छाई रहेगी. चिंता और तनाव दूर होगा. जीवनसाथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

आज चंद्रमा की स्थिति 17 फरवरी, 2026 मंगलवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा ग्यारहवें भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा. नया कोई रिश्ता भी बन सकता है. विवाह योग्य जातकों का रिश्ता पक्का हो सकता है. पर्यटन का आयोजन होगा. मित्रों से उपहार मिलेगा. दोपहर के बाद हर काम में कुछ सावधानी बरतनी होगी. सरकारी काम अटक सकता है. अधिक मेहनत के बावजूद भी कम फल मिलेगा. इस दौरान धैर्य से काम लेना होगा. आध्यात्मिकता की ओर झुकाव रहेगा. थकान होने से अस्वस्थता का अहसास होगा.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com