Scorpio Tarot Card Horoscope 29 September 2026 Vrishchik Tarot Card Rashifal: गलत कार्यों की तरफ आकर्षित न हो.ऐसे कार्यों से दूर रहे, जहां अधिक धन प्राप्ति का लालच बना हुआ हो. कार्यों को पूरा करने के लिए अनैतिक साधनों का उपयोग न करें.परिवार के साथ रिश्ते बेहतर करें. ऐसे लोगों से दूरी बनाए रखें. जिनके कारण परिवार की सुरक्षा प्रभावित हो सकती हैं. छोटे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखें.बड़े बुजुर्ग व्यक्तियों के सेहत को लेकर लापरवाही ना करें.
व्यवसायिक/ Professional
किसी सहयोगी के साथ नए बिजनेस या संयुक्त प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है. सामने नौकरी के विकल्पों में से किसी एक का चयन करना थोड़ा परेशानी भरा अनुभव हो सकता है. दोनों पर सवारी करने से बचें. कार्यस्थल पर आगजनी से बचाव के सभी आवश्यक उपाय करें . किसी गलती से आग लगने के संभावना बन सकती है .जरूरी कागजों और दस्तावेज को संभाल कर रखें. उपलब्धियां और कार्यों पर गर्व कर सकते हैं कार्य स्थल पर अपनी सफलता का श्रेय सभी के साथ साझा करें.
स्वास्थ्य/Health
बिना कारण के दवाई ना खाएं. चिकित्सा द्वारा निर्धारित की गई मात्रा के अनुसार ही दवाई ले.
आर्थिक स्थिति/ Finance
आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी के लिए किसी अन्य कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
रिश्ते/Relationship
छोटे भाई बहनों की शिक्षा पर नजर बनाए रखें . अनुशासन का डर बना रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं