Aries Tarot Card Horoscope 21 September 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: जल्दबाजी और लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती है. सोच समझ कर कदम आगे बढ़ाएं. विपरीत लिंगी लोगों से मेलजोल में मर्यादा बनाए रखें. करीबी संबंधियों से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है. अजनबी लोगों को बच्चों के आसपास ना रहने दे. बच्चों को अपनी सुरक्षा से संबंधित सुझाव दे सकते हैं. घर के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज ना करें.उनके साथ समय बिताकर जीवन में आगे बढ़ाने के लिए अच्छे मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
प्रॉपर्टी की खरीद बिक्री में नुकसान हो सकता है. इस समय इस कार्य को आगे टालना ही बेहतर रहेगा. व्यवसाय में मन मुताबिक लाभ प्राप्ति हो सकती है. युवाओं को व्यवसाय से संबंधित जानकारी प्राप्त हो सकती है. नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है. इस समय इस स्थिति को हाथ से जाने ना दे. सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह की टिप्पणी आपके करियर को नुकसान पहुंचा सकती है.
स्वास्थ्य/Health
काम की अधिकता के चलते शारीरिक एवं मानसिक थकान बढ़ सकती है.अपने कुछ कार्य को दूसरों के साथ बांट सकते हैं.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.पूर्व के धन निवेश के अच्छे प्रतिफल प्राप्त हो सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
युवा प्रेम संबंधों की बजाय करियर पर ज्यादा ध्यान दें. पति पत्नी के बीच या अनबन को परिवार में शांति का कारण न बनने दे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं