Virgo Tarot Card Horoscope 19 September 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: नए प्रेम संबंध की शुरुआत हो सकती है.पूर्व में हुए धोखे के चलते लंबे समय से लोगों पर विश्वास करने से दूरी बनाए हुए हैं. इस समय जीवन में छोटे-छोटे बदलावों के कारण विचारों में सकारात्मक आ रही है. परिजनों के साथ रिश्तो में मधुरता लाने का प्रयास करेंगे.अपनी रुचि के कार्यों को व्यवसाय में बदलने की इच्छा को साकार करने की कोशिश सफल हो सकती है. इस बात का विश्वास मन में बना हुआ है. नए व्यवसाय की शुरुआत से पूर्व बाजार की स्थिति जानने की आवश्यकता पड़ेगी.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं. नए अनुबंधों की प्राप्ति से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा.नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है. कार्य क्षेत्र में नए अधिकारी के आगमन से पूर्व की राजनीति और पक्षपातपूर्ण वातावरण के खत्म होने की स्थिति बन सकती है. इस समय कुछ छोटे बदलाव कर कार्य क्षेत्र को व्यवस्थित करने का प्रयास करेंगे
जल्द ही कार्य क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण महसूस कर सकेंगे. अपने कार्यों को सही समय पर पूरा करें. छोटे-मोटे विवादों को कार्य स्थल से दूर रखें.
स्वास्थ्य/Health
पैर में बढ़ती सूजन चलने फिरने में परेशान कर सकती है.पैरों को पर्याप्त आराम दें और लंबे समय तक खड़े ना रहे.
आर्थिक स्थिति/Finance
आय और व्यय में सही संतुलन से आर्थिक स्थिति बेहतर होती नजर आएगी. धन कमाने के नए विकल्पों पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन को समाप्त कर रिश्तो में मजबूती लाने का प्रयास कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं