विज्ञापन

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है, काम में रहें सतर्क

Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 September: Five of swords की ऊर्जा किसी व्यक्ति की गलत चालों से बचकर रहने की आवश्यकता, भाग्य पर निर्भरता की जगह कर्म पर विश्वास और किसी के भी साथ कार्य संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, धनु राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Sagittarius Tarot Card Rashifal: परिवार से जुड़ी अच्छी सूचना मिल सकती है, काम में रहें सतर्क
Sagittarius Aaj Ka Rashifal 19 September 2026 | DhanuTarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Sagittarius Tarot Card Horoscope 19 September 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: घर में बच्चे की किलकारी से जुड़ी सूचना उत्साह वृद्धि कर सकती है. पारिवारिक मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह लेते समय उसके बारे में जानकारी जरूर लें.कोई करीबी व्यक्ति अपने स्वार्थ के चलते आपके खिलाफ गलत बातें परिवार में फैला सकता है.सामने वाले की चालों से सावधान रहे. सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेकर मान सम्मान में वृद्धि होती नजर आएगी. सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा पूर्ण व्यवहार करें.किसी के गलत व्यवहार को सहन न करें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय और बाजार की स्थिति सामान्य रहने के चलते आर्थिक स्थिति में स्थिरता आ सकती है.यह समय नए कार्य की शुरुआत के लिए बेहतर है. भाग्य के भरोसे रहने की जगह, अपने कर्म पर विश्वास रखें. सही टीम के साथ किसी योजना को पूरा करने में की गई मेहनत अच्छे प्रतिफल लेकर आएगी. गलत लोगों की गतिविधियों और मंशा को नजरअंदाज ना करें.अपने कार्यों को पूरा करते समय सावधानी रखें. किसी के भी साथ कार्य संबंधी गोपनीय जानकारी साझा ना करें. दूसरों को अपने निजी जीवन में दखलअंदाजी न करने दे. 

स्वास्थ्य/Health

शरीर में आलस्य को बढ़ने न दे. रोजाना की सुबह शाम की सैर और सही समय पर भोजन कर दिनचर्या को व्यवस्थित करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

परिवार में विवाह को लेकर अच्छी खासी खरीदारी हो सकती है. खरीदारी के पक्के बिल संभाल कर रखें.

रिश्ते/Relationship

प्रिय के साथ उसके मित्र से बढ़ती नजदीकी चिंतित कर सकती हैं. सामने वाले से स्पष्ट बातचीत करेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Dhanu Rashifal, Sagittarius Tarot Card Horoscope Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com