विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: रुके हुए कामों में आएगी तेजी, पुरानी योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार

Gemini Tarot Card Horoscope 17 September: Queen of wands की ऊर्जा महिलाओं के लिए अच्छे अवसर की प्राप्ति, पुराने और रुके हुए कार्यों में गति और व्यवसाय में परिवर्तन कर अच्छे ऑर्डर प्राप्त करने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तो, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: रुके हुए कामों में आएगी तेजी,  पुरानी योजनाएं पकड़ेंगी रफ्तार
Gemini Aaj Ka Rashifal 17 September 2026 | Mithun Tarot card horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 17 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिल सकती है.घर के लिए कुछ सजावटी चीजों की खरीदारी कर सकते है.आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.ज्यादा दिखावे के चक्कर में पैसा खर्च न करें. परिवार की महिलाओं के सहयोग से एक छोटे कुटीर उद्योग की शुरुआत कर सकते है. महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें. 

व्यवसायिक/ Professional: कामकाजी महिलाओं के लिए कुछ अच्छे अवसर सामने आ सकते हैं. इस समय अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से सजग रहे.उच्च अधिकारी के रूप में किसी महिला का आगमन कार्यस्थल की व्यवस्था को बेहतर बना सकता है. पुराने और रुके हुए कार्यों में गति आती नजर आएगी.व्यवसाय में कुछ परिवर्तन कर अच्छे आर्डर प्राप्त किया जा सकते हैं. फैशन डिजाइनिंग और सौंदर्य प्रसाधनों से संबंधित क्षेत्र में अचानक से काफी उछाल आ सकता है. 

व्यवसायिक/ Professional: परिवार में कुछ लोगों के नकारात्मक व्यवहार के चलते समस्याएं बढ़ सकती हैं .हर चीज मीनमेंख निकलने की आदत सामने वाले को परेशान कर सकती है.इतनी सुख सुविधाओं के बावजूद भी मन में कमी का एहसास बना रहेगा. इस समय जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बातों को लेकर मतभेद हो सकता है. अपनी बातों में किसी से किसी बदनाम करने का प्रयास न करें. 

स्वास्थ्य/Health: किसी नुकीली वस्तु से चोट लग सकती है.चोट को लेकर लापरवाही ना करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance: नए वाहन की खरीदने की योजना बना सकते हैं. संतान की उच्च शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था करेंगे. 

रिश्ते/Relationship: प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए अभी परिजनों की स्वीकृति प्राप्त न होने से चिंता हो सकती है. धैर्य और संयम बनाए रखें.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com