Cancer Tarot Card Horoscope 17 September 2026 Kark Tarot Card Rashifal: कोई रुका हुआ आय का साधन फिर से शुरू हो सकता है.अपने प्रयासों में कमी ना आने दे.करीब रिश्तों में ज्यादा भावनात्मक अपेक्षाएं ना रखें.व्यावहारिकता स्वभाव में नकारात्मकता नहीं आने देगी. घर की मरम्मत में अपने बजट को नजरअंदाज ना करें. ज्यादा खर्च करने से बचने का प्रयास करें. कुछ लोगों की ईर्ष्यावश कार्यों में रुकावट डालने का प्रयास कर सकते हैं .ऐसे लोगों से सावधान रहे.
व्यवसायिक/ Professional: व्यवसाय में गोपनीय बातों के साझेदार के साथ तक ही सीमित रखें. ज्यादा लोगों के साथ गोपनीय बातें साझा करना उनकी गोपनीयता को खत्म कर सकती है.योजना बनाकर कार्य पूरा करने से कम समस्याएं उत्पन्न होंगी. प्रॉपर्टी की खरीद फ़रोख्त के कार्य में बड़ी डील के होने से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है.किसी नए सहकर्मी के साथ बढ़ती आत्मीयता कुछ लोगों की जलन का कारण बन सकती है.अपने रिश्तों को निजी बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health: तेज गर्म खाद्य पदार्थ के सेवन से मुंह अंदर से जल सकता है. इसके चलते भोजन करने में परेशानी हो सकती है नारियल की गिरी का सेवन इस समस्या से राहत दे सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance: अचानक से परिवार में खर्चों के बढ़ने के कारण बजट बिगाड़ सकता है. किए गए खर्चों के बिल की अच्छे से जांच पड़ताल करेंगे.
रिश्ते/Relationship: परेशानी आने पर रिश्तो की मधुरता का पता चलता है. इस समय अपने और पराए रिश्तो के बीच फर्क कर सकते हैं .
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं