विज्ञापन

Pisces Tarot Card Rashifal: परेशान करने वाले लोगों से दूरी बनाने पर जोर, बच्चों के साथ समय बिताएं

Pisces Tarot Card Horoscope 15 October: Six of swords की ऊर्जा विचारों और कार्यों में स्पष्टता लाने की आवश्यकता,वाणी को मधुर बनाने का प्रयास और अपने जीवन में नए बदलाव लाकर व्यक्तित्व में निखार लाने की बात लेकर आ सकती है. आइए जानते हैं, मीन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Pisces Tarot Card Rashifal: परेशान करने वाले लोगों से दूरी बनाने पर जोर, बच्चों के साथ समय बिताएं
Pisces Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Meen Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Pisces Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Meen Tarot Card Rashifal: ऐसे लोगों से दूरी बनाए, जो गलती पर आपको ही दोषी ठहरने का प्रयास करते हैं. नए मकान के खरीदी को लेकर विचार विमर्श हो सकता है. अपनी वर्तमान स्थिति में परिवर्तन लाने का प्रयास करें. कुछ नए विषयों की शिक्षा लेने का विचार हो सकता है. छोटी-छोटी परेशानियों को मन पर हावी न होने दे. समय का सदुपयोग करें. अनावश्यक पैसों के खर्चों पर रोक लगाएं.बच्चों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की जगह उनके साथ समय व्यतीत करे।

व्यवसायिक/ Professional

अपने व्यावसायिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करें. सोच में गंभीरता शामिल करें. शब्दों का चयन सोच समझकर करें. अनावश्यक मजाक और लोगों की कमियां निकालने से दूर रहे. यदि कोई आपके समक्ष दूसरों की बुराई कर रहा है,तो उसमें शामिल न हो. अपने कार्यों को प्राथमिकता दें. कार्य क्षेत्र से अलग किसी नई व्यवसाय को शुरू करने पर अभी कोई विचार नहीं बन रहा है. 

स्वास्थ्य/Health

स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रयास करें. बढ़ते हुए वजन को कम करने को लेकर चिंतित हो सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

जीवन में पैसों को लेकर तनाव न होने दे. जरूरत से ज्यादा लालच नुकसान में डाल सकता है. 

रिश्ते/Relationship

अपने रिश्तों में मधुरता और स्पष्टता लाएं. वाणी की कड़वाहट रिश्तों को खराब कर सकती हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Meen Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com