विज्ञापन

Aquarius Tarot Card Rashifal: काम की समय सीमा और पुराने भुगतान से चिंता, बुजुर्गों की जिम्मेदारी बढ़ेंगी

Aquarius Tarot Card Horoscope 15 October: Ten of wands की ऊर्जा अचानक से आए जिम्मेदारियों के कारण परेशानी, समय पर कार्य पूरा करने को लेकर सहयोगियों से मदद और नौकरी में बदलाव की सोच को स्थगित रखने की बात लेकर आ सकती है.आइए जानते हैं,कुंभ राशि वाले जातकों के जीवन,रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Aquarius Tarot Card Rashifal: काम की समय सीमा और पुराने भुगतान से चिंता, बुजुर्गों की जिम्मेदारी बढ़ेंगी
Aquarius Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Kumbh Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: किसी वरिष्ठ सदस्य की देखभाल या उनके कार्यों की जिम्मेदारी अचानक से सामने आ सकती है.इस स्थिति में अपने निजी कार्यों को व्यवस्थित करने की कोशिश करें. परिवार के सभी सदस्यों के सहयोग से पारिवारिक जिम्मेदारियां को अच्छे से पूरा किया जा सकता है.बच्चों को उनकी योग्यता के अनुसार छोटे-छोटे कार्य सौंपे. इनसे  उनके आत्मविश्वास में वृद्धि के साथ पारिवारिक महत्व की समझ भी बढ़ती नजर आएगी. जीवनसाथी की भावनाओं को समझे. उसमें आए बदलावों को लेकर शक ना करें.  व्यर्थ की बातों को लेकर किसी से भी तनाव न करें अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं.

व्यवसायिक/ Professional

किसी कार्य या परियोजना के समय सीमा पूरी होने से चिंता बढ़ सकती है. इस स्थिति में कार्यभार अचानक से काफी बढ़ सकता है. नौकरी में बदलाव पर अभी थोड़ा विचार करें. नए स्थान पर कार्य करने की जगह वर्तमान कार्य में ही सुधार लाने की कोशिश की जा सकती है.इस समय पदोन्नति को लेकर दुविधा बनी हुई है. व्यवसाय में पुराने भुगतान को लेकर तनाव हो सकता है. सभी पुराने और नए संपर्कों से  मुलाकात कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

पुरानी स्वास्थ्य समस्या से निजात मिल सकती है. अपने खान-पान और दिनचर्या में सुधार लाने की आवश्यकता महसूस करेंगे. 

आर्थिक स्थिति/Finance

बिना किसी जानकारी के किसी योजना या व्यवसाय में पैसा ना लगाएं.पैसा फंसने की संभावना नजर आ रही है. 

रिश्ते/Relationship

अपने रिश्तों में मर्यादा बनाए रखें. परिवार एवं कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Kumbh Rashifal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com