विज्ञापन

दीवार के कीड़े को कैसे भगाएं? जानिए प्लास्टर वाले कीड़े को साफ करने का तरीका

नमी, गंदगी और बंद जगहों में अक्सर दीवार वाले कीड़े पनपने लगते हैं. ये न काटते हैं और न ही इंसानों के लिए हानिकारक माने जाते हैं लेकिन ये सामान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. आइए जानते हैं इन प्लास्टर वाले कीड़े भगाने का तरीका.

दीवार के कीड़े को कैसे भगाएं? जानिए प्लास्टर वाले कीड़े को साफ करने का तरीका
दीवार वाले कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं?
Photo Credit: NDTV

घर की दीवारों पर आपने एक कीड़ा जरूर देखा होगा जिसके पीछे शरीर पर एक खोल सा बना होता है और आगे सिर निकला होता है. इससे प्लास्टर बैगवर्म, दीवार का कीड़ा या खोल वाला कीड़ा कहा जाता है. ये कीड़ें न सिर्फ दीवारों की खूबसूरती खराब करते हैं, बल्कि समय रहते इन्हें न हटाया जाए तो ये तेजी से बढ़ भी सकते हैं. अक्सर नमी, गंदगी और बंद जगहों में ये कीड़े पनपने लगते हैं.  अगर आपकी दीवारों पर भी ऐसे कीड़े दिखाई दे रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको आसान तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इन प्लास्टर वाले कीड़ों को आसानी से हटा सकते हैं. आइए जानते हैं...

क्या है प्लास्टर वाला बैगवर्म?

प्लास्टर बैगवर्म एक तरह के मॉथ के लार्वा होते हैं, जो अक्सर घरों की दीवारों, कोनों और नमी वाली जगहों पर दिखाई देते हैं. इन्हेंं हाउसहोल्ड बैगवर्म या हाउसहोल्ड केसबेयरर भी कहा जाता है. हालांकि, ये कीड़े इंसानों के लिए नुकसानदायक नहीं होते है. ये न तो काटते हैं, न डंक मारते हैं और न ही कोई बीमारी फैलाते हैं. हालांकि, ये आपके घर के सामान को नुकसान पहुंचा सकते हैं. दीवारों पर चिपके इनके छोटे-छोटे खोल घर की सुंदरता को भी खराब कर देते हैं. इसलिए इन्हें समय रहतेे हटाना जरूरी हो जाता है.

दीवार वाले कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं?

दीवार वाले कीड़ों से कैसे छुटकारा पाएं?

साफ करने का तरीका

नियमित रूप से करें सफाई

घर के हर हिस्से की अच्छी तरह सफाई करें. कालीन, दीवारों के कोने, छत और फर्श के किनारोंं जैसी जगहों को वैक्यूम क्लीनर से साफ करें, क्योंकि प्लास्टर वाले कीड़े अक्सर इन्हीं जगहों पर छिपे रहते हैं. फिर वैक्यूम करने के बाद शेल्फ, फर्नीचर और लाइट फिटिंग्स को भी साफ कपड़े से पोंछें, ताकि धूल और गंदगी पूरी तरह हट जाए.

खोलों को हटाएं

अगर आपको दीवारों पर प्लास्टर वाले कीड़ों के बने छोटे-छोटे खोल दिखते हैं तो इन्हें सावधानी से हटाएं. इसके लिए आाप वैक्यूम क्लीनर या लिंट रोलर का इस्तेमाल कर सकते हैं. हटाने के बाद इन खोलों को एक प्लास्टिक बैग में अच्छी तरह बंद करके घर से दूर फेंक दें, ताकि ये दोबारा घर में न फैल सकें.

घरेलू उपाय

इन कीड़ों को घर से दूर रखने के लिए आप नीम का तेल, सिट्रोनेला या यूकेलिप्टस ऑयल जैसे नेचुरल रिपेलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं. केमिकल वाले रिपेलेंट की तुलना में ये उपाय त्वचा और स्वास्थ्य के लिए कम हानिकारक होते हैं. अगर आपके घर में बच्चे या पालतू जानवर हैं, तो प्लास्टर वाले कीड़ों से छुटकारा पाने केे लिए ये घरेलू उपाय अपना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बदबूदार कीड़ों को कैसे दूर रखें? कीड़ों को घर से दूर रखने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें: टॉयलेट मग को साफ करने का तरीका क्या है? टॉयलेट मग कैसे साफ करें, कितने दिन में बदलना चाहिए मग, जानिए यहां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com