रोजमर्रा की भागदौड़ से ब्रेक लेकर कुछ दिन पहाड़ों के बीच सुकून से बिताना चाहते हैं, तो अक्टूबर का लॉन्ग वीकेंड आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है. ऑफिस की व्यस्तता के बीच कई बार लंबी छुट्टी मिलना मुश्किल होता है, लेकिन लगातार मिल रहीं छुट्टियों में 3 से 4 दिन की छोटी ट्रिप प्लान की जा सकती है. दशहरे की छुट्टियों में आप उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की ऐसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं, जहां हरियाली, पहाड़ और शांत माहौल आपका मन मोह लेंगे. अगर आप दिल्ली-एनसीआर से यात्रा शुरू कर रहे हैं तो कनाताल, शानगढ़, बरोट घाटी, चकराता और चैल जैसे डेस्टिनेशन पर विचार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इन जगहों की खासियत और दिल्ली से पहुंचने में लगने वाला अनुमानित समय.
3 से 4 दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए 5 खूबसूरत जगहें
1. छुट्टियों में उत्तराखंड के कनाताल का करें प्लान

कनाताल उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो भीड़भाड़ से दूर पहाड़ों के बीच समय बिताना चाहते हैं. यहां हरे-भरे जंगल, पहाड़ी नजारे और शांत वातावरण देखने को मिलता है. दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ आराम करने और प्रकृति के करीब वक्त बिताने के लिए यह जगह पसंद आ सकती है. अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह दिल्ली से करीब 310 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए करीब 7 से 8 घंटे लग सकते हैं.
2. शानगढ़ में पार्टनर समेत बिताए समय

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी में स्थित शानगढ़ अपनी हरी-भरी घास के मैदानों और देवदार के जंगलों के लिए जाना जाता है. प्रकृति प्रेमियों और फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह खूबसूरत जगह है. हालांकि, कम छुट्टियों में आने-जाने का समय भी ध्यान में रखें. अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह दिल्ली से करीब 515 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए करीब 11 से 12 घंटे लग सकते हैं.
ये भी पढ़ें-रूम रॉटिंग से लेकर ड्राय ट्रिपिंग तक... अलग-अलग अंदाज में ट्रैवल कर रहे Gen Z, जानिए नए ट्रेंड्स
3. बहुत संदुर है बरोट घाटी का नजारा

मंडी जिले में उहल नदी के किनारे बसी बरोट घाटी शांत माहौल और पहाड़ी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. यहां नदी के आसपास समय बिताने और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने का मौका मिलता है. परिवार या दोस्तों के साथ सुकून भरी ट्रिप के लिए इसे चुन सककते हैं. अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह दिल्ली से करीब 510 किलोमीटर हैं. यहां पहुंचने के लिए करीब 11 से 12 घंटे लग सकते हैं.
4. चकराता में घुम आए ये खास जगह

चकराता अपने पहाड़ों, जंगलों और अपेक्षाकृत शांत वातावरण के लिए जाना जाता है. अगर आप छोटी छुट्टियों में शहर के शोर से दूर जाना चाहते हैं, तो यह अच्छा विकल्प हो सकता है. यहां आसपास के प्राकृतिक नजारों को देखने और आराम से समय बितााने की योजना बना सकते हैं. अगर इसकी दूरी की बात करें तो यह दिल्ली से करीब 330 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए करीब 7 से 8 घंटे लग सकते हैं.
5. चैल में बिताए खूबसूरत शाम

सोलन जिले में स्थित चैल शिमला के आसपास घूमने की योजना बनाने वालों के लिए अच्छा विकल्प है. यहां पहाड़ी नजारे, देवदार के जंगल और शांत माहौल देखने को मिलता है. शिमला की तुलना में कम भीड़ वाले ठिकाने की तलााश है तो चैल पर विचार कर सकते हैं. अगर आप सोलन जिला का प्लान बना रहे हैं तो यह दिल्ली से करीब 335 किलोमीटर है. यहां पहुंचने के लिए करीब 8 से घंटे लग सकते हैं.
ट्रिप प्लान करने से पहले रखें ध्यान
जानकारी के लिए बता दें कि 3 से 4 दिन की छुट्टियों में ऐसी जगह चुनें जहां आने-जाने में ही पूरा समय न निकल जाए. शानगढ़ और बरोट जैसी दूर की जगहों के लिए यात्राा का समय ज्यादा रखें. निकलने से पहले मौसम, सड़क की स्थिति और ठहरने की व्यवस्था जांच लें. छुट्टियों में भीड़ और ट्रैफिक बढ़ सकता है, इसलिए संभव हो तो पहले से बुकिंग करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं