Virgo Tarot Card Horoscope 14 October 2026 Kanya Tarot Card Rashifal: परिवार में किसी उत्सव या बड़े भोज की तैयारी पर विचार कर सकते हैं. परिवार के सभी सदस्यों की सहमति से इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे. सभी पारिवारिक जिम्मेदारों को अकेले न निभाएं. कुछ छोटी-छोटी जिम्मेदारियां परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बांट सकते हैं. आपस में प्यार बढ़ने के साथ वैचारिक मतभेद भी कम हो सकते हैं. किसी बाहरी व्यक्ति के आगमन से थोड़ा सजग रहें. सामने वाले की मंशा जानने का प्रयास करें. किसी भी व्यवसायिक व्यक्ति को परिवार में भावनाओं में आकर शामिल न करें.
व्यवसायिक/ Professional
अपने व्यावसायिक और व्यक्तिगत कार्यों को अलग-अलग रखें. कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ व्यवहार में नम्रता लाएं.किसी सहकर्मी से ज्यादा मेलजोल बाद में परेशानी का कारण बन सकता है. अपनी उदारता वाली आदत को नुकसान का कारण न बनने दे. जीवन में व्यवहारिकता जरूरी है, इस बात पर विचार करें. व्यवसाय में साझेदार के साथ छोटी बड़ी जानकारियां साझा अवश्य करें. किसी बात को छुपा कर रखना बाद में बड़ी गलतफहमी का कारण बन सकता है. व्यवसाय से संबंधित परेशानियों को नजर अंदाज न करें. कर्मचारी और सहयोगियों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें.
स्वास्थ्य/Health
हड्डियों और जोड़ों में खिंचाव महसूस करेंगे. कैल्शियम युक्त पदार्थों का सेवन अवश्य करें. किसी भी समस्या को नजर अंदाज न करें.
आर्थिक स्थिति/Finance
अपने परिजनों से किसी भी आर्थिक नुकसान की बात को ना छुपाए. परिवार के सभी सदस्यों के बीच पैसों को लेकर पारदर्शिता बनाए रखें.
रिश्ते/Relationship
छोटी-छोटी बातों को छुपा कर रखना जीवन साथी के शक को बढ़ा सकता है. उसके चलते दोनों के रिश्ते खराब हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं