विज्ञापन

बच्चे को गुदगुदी करने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया छोटे बच्चों के गुदगुदी करनी चाहिए या नहीं

पीडियाट्रिशियन मेहर ने बताया कि छोटे बच्चों को गुदगुदी करने या बच्चों को डराने से उसपर क्या असर होता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय-

बच्चे को गुदगुदी करने से क्या होता है? Parenting Expert ने बताया छोटे बच्चों के गुदगुदी करनी चाहिए या नहीं
बच्चे को गुदगुदी करने से क्या होता है?
File Photo

बच्चों के साथ खेलना, उन्हें हंसाना और उनके साथ मस्ती करना हर माता-पिता को पसंद होता है. कई बार बच्चे को हंसाने के लिए पेरेंट्स उसे गुदगुदी करने लगते हैं, तो कभी मजाक-मजाक में डराते भी हैं. उन्हें लगता है कि ऐसा करने से बच्चा खुश होगा और खूब हंसेगा. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी ये छोटी-छोटी हरकतें बच्चे पर कैसा असर डाल सकती हैं? पीडियाट्रिशियन मेहर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि छोटे बच्चों को गुदगुदी करने या बच्चों को डराने से उसपर क्या असर होता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय- 

बच्चे को गुदगुदी करने से क्या होता है?

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, बच्चों को गुदगुदी करने से वो तेजी से हंसते हैं. कई बार लगातार हंसने से बच्चे को सांस लेने में दिक्कत होने लगती है. ऐसे में उसके ब्रेन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती है. इससे बच्चे को ब्रेन में इंजरी हो सकती है या और भी कई दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए कभी भी बच्चे को खुश करने या उसे हंसाने के लिए गुदगुदी न करें. अगर बच्चा रो रहा है, तो उससे बातें करें, बच्चे का ध्यान भटकाने की कोशिश करें, उसके सामने जाकर आप खुद मुस्कुराएं, लेकिन गुदगुदी न करें. 

बच्चे को डराने से क्या होता है?

वहीं, कई पेरेंट्स मजाक-मजाक में बच्चे को डराने लगते हैं. जैसे पेरेंट्स बच्चे से अपनी कोई बात मनवाने के लिए कह देते हैं कि अगर शरारत करोगे तो भूत आ जाएगा या पुलिस पकड़कर ले जाएगी. कुछ समय के लिए बच्चा आपकी बात मान भी लेगा, लेकिन बार-बार ऐसा करने से बच्चे के मन में बेवजह का डर बैठ सकता है. बच्चा अकेले रहने या अंधेरे से डरने लगता है, साथ ही कई मामलों में बच्चे का पेरेंट्स से भी भरोसा उठने लगता है.

इसलिए कभी भी मजाक में भी बच्चे को डराएं या धमकाएं नहीं. अगर आप अपनी कोई बात मनवाना चाहते हैं, तो उसे प्यार से समझाएं. 

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, ये बातें सुनने में भले ही छोटी लग सकती हैं, लेकिन इनका आपके बच्चे की सेहत और सोच पर गहरा असर पड़ता है. इसलिए अपने बच्चे से जुड़ी हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान दें. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- कड़ी पत्ते के पौधे पर ज्यादा पत्ते कैसे लाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया कड़ी पत्ते के पौधे को घना कैसे बनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com